फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Information about the equipment kept in the School of Biological Sciences of BHU should be made available online: Vice Chancellor

बीएचयू के जैविक विज्ञान स्कूल में रखे उपकरणों की जानकारी ऑनलाइन की जाए : कुलपति

Tue, 03 Feb 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Information about the equipment kept in the School of Biological Sciences of BHU should be made available online: Vice Chancellor
बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने सोमवार को विज्ञान संस्थान स्थित अंतर्विषयक जैविक विज्ञान स्कूल का भ्रमण किया। कुलपति ने वहां लैब, माइक्रोस्कोप और अन्य अनुसंधान से संबंधित तकनीक का निरीक्षण कर कहा कि स्कूल में उपकरणों की जानकारी भी ऑनलाइन उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसे केवल एक केंद्रीय उपकरण सुविधा तक सीमित नहीं रखना चाहिए। प्रो. रवि कुमार अस्थाना ने कई उपकरणों और उनके उपयोगिता के बारे में कुलपति को जानकारी दी। स्कूल की कई सुविधाओं के निरीक्षण के बाद आयोजित एक बैठक में प्रो. अस्थाना ने कुलपति को स्कूल के बनने की प्रक्रिया, उसकी कार्यपद्धति, अकादमिक उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में अवगत कराया। कुलपति ने कहा कि स्कूल की मूल परिकल्पना तक ही सीमित न रखें। उन्होंने सुझाव दिया कि यह विचार करना चाहिए कि आने वाले वर्षों में स्कूल में क्या-क्या शैक्षणिक गतिविधियां चलाई जा सकती हैं। संस्थान के निदेशक प्रो. संजय कुमार ने भी कई सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed