{"_id":"634ba20f96de6215fb0e983d","slug":"inflation-hit-again-rise-in-prices-of-rice-flour-edible-oil","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पर महंगाई की मार: चावल, आटा, सरसों-रिफाइंड तेल के दाम बढ़े, कीमतों में 25 फीसदी बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पर महंगाई की मार: चावल, आटा, सरसों-रिफाइंड तेल के दाम बढ़े, कीमतों में 25 फीसदी बढ़ोतरी
Sun, 16 Oct 2022 11:50 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:50 AM IST
सार
दिवाली से पहले महंगाई आम आदमी की कमर तोड़ रही है। पिछले एक माह में चावल, आटा और खाद्य तेल की कीमतों में तकरीबन 10 से 25 प्रतिशत की वृद्धि बताई जा रही है।
विज्ञापन
महंगाई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महंगाई के चलते लोगों की जेबें ढीली हो रही हैं। लोगों को खाने पीने की चीजें खरीदने के लिए पहले से अधिक कीमतें चुकानी पड़ रही हैं। पिछले एक माह में चावल, आटा और खाद्य तेल की कीमतों में तकरीबन 10 से 25 प्रतिशत की वृद्धि बताई जा रही है। काशी गल्ला फड़िया संघ के अध्यक्ष व कारोबारी भगवान दास जायसवाल ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
महंगाई।
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने बताया कि इस समय मध्य प्रदेश से गेहूं का आयात हो रहा है, जिसके कारण आटा के भाव में वृद्धि हुई है। वहीं असमय बारिश से धान की कम पैदावार होने के डर से बाजार में चावल के भाव बढ़े हैं। उधर यूक्रेन-रूस युद्ध के कारण रिफाइंड में इस महीने फिर से वृद्धि हो गई। पिछले महीने खाद्य तेलों के भाव कम हुए थे। बेहतर किस्म की चावल बासमती पहले 80 रुपये प्रति किलो थी। जो अब 100 से 110 रुपये प्रति किलो बेचा जा रहा है। वहीं जो चावल पिछले महीने 35 रुपये किलो था वह 45 रुपये हो गया है। यहीं नहीं अरहर व चना दाल की कीमतों में भी उछाल आया है। सरसों तेल व रिफाइंड के दाम प्रति लीटर 10 से 12 रुपये बढ़े हैं। वहीं 32 रुपये प्रति किलो मिलने वाली सूजी अब 40 रुपये में बिक रही है। मैदा भी 30 से 36 रुपये किलो हो गया है।
खाद्य पदार्थ एक महीना पहले कीमत अब
चावल 32 प्रति किलो 40 प्रति किलो
आटा 25 प्रति किलो 32 प्रति किलो
अरहर दाल 104 प्रति किलो 110 प्रति किलो
चना दाल 65 प्रति किलो 70 प्रति किलो
मसूर दाल 80 प्रति किलो 90 प्रति किलो
सरसों का तेल 150 प्रति लीटर 160 लीटर
रिफाइंड 135 प्रति लीटर 145 लीटर
खाद्य पदार्थ एक महीना पहले कीमत अब
चावल 32 प्रति किलो 40 प्रति किलो
आटा 25 प्रति किलो 32 प्रति किलो
अरहर दाल 104 प्रति किलो 110 प्रति किलो
चना दाल 65 प्रति किलो 70 प्रति किलो
मसूर दाल 80 प्रति किलो 90 प्रति किलो
सरसों का तेल 150 प्रति लीटर 160 लीटर
रिफाइंड 135 प्रति लीटर 145 लीटर