{"_id":"63f7973c2b1f279aaf0e0486","slug":"indo-israel-trauma-course-in-varanasi-selected-soldiers-will-get-training-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: इंडो-इजराइल ट्रॉमा कोर्स का उद्घाटन आज, चयनित जवानों को मिलेगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: इंडो-इजराइल ट्रॉमा कोर्स का उद्घाटन आज, चयनित जवानों को मिलेगा प्रशिक्षण
Fri, 24 Feb 2023 11:04 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 24 Feb 2023 11:04 AM IST
सार
आपदा प्रबंधन के समय किस तरह लोगों को ट्रॉमा सेटर पहुंचाया जाए, जहां उनका बेहतर इलाज हो सके। इसको लेकर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में दूसरे इंडो-इजराइल ट्रॉमा कोर्स का आयोजन 24 से 26 फरवरी तक किया गया है।
विज्ञापन
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आपदा प्रबंधन के समय किस तरह लोगों को ट्रॉमा सेटर पहुंचाया जाए, जहां उनका बेहतर इलाज हो सके। इसको लेकर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में दूसरे इंडो-इजराइल ट्रॉमा कोर्स का आयोजन 24 से 26 फरवरी तक किया गया है। इसके लिए इजराइल से पांच सदस्यीय चिकित्सकीय टीम गुरुवार को वाराणसी पहुंच गई।
विज्ञापन
आयोजन से पहले टीम के सदस्यों ने ट्रॉमा सेंटर में मरीजों के इलाज, जांच आदि की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। आपदा के समय बेहतर तरीके से प्रबंधन करने के उद्देश्य से शुरू ट्रॉमा कोर्स में 39 जीटीसी के जवान, एनडीआरएफ, पुलिस, पीएसी जवान, आरपीएफ, सीआरपीएफ से चयनित जवान प्रशिक्षण लेंगे।
विज्ञापन
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह ने गुरुवार को इजराइल से आई टीम के सदस्यों का स्वागत किया। आयोजन में इजराइल में रैमबैम एचसीसी के निदेशक प्रोफेसर माईकल (मिकी) हाल्बरथल व उनकी टीम के अन्य सदस्यों समेत एम्स नई दिल्ली के ट्रॉमा सर्जरी विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर अमित गुप्ता आपदा प्रबंधन पर अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन