{"_id":"5c1d512fbdec2256d9676edb","slug":"indigo-pilot-health-problem-in-varansi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिगो विमान के पायलट के सिर में होने लगा दर्द, मुंबई से बुलाया गया दूसरा पायलट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडिगो विमान के पायलट के सिर में होने लगा दर्द, मुंबई से बुलाया गया दूसरा पायलट
Sat, 22 Dec 2018 11:30 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Sat, 22 Dec 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
इंडिगो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर इंडिगो विमान के पायलट के सिर में शुक्रवार की दोपहर अचानक दर्द होने लगा। उसने यात्रियों से भरे विमान को ले जाने में असमर्थता जता दी। इसके बाद मुंबई से दूसरे पायलट को बुलाया गया। इसके बाद विमान अपने निर्धारित समय से करीब पांच घंटे विलंब से बैंकाक के लिए रवाना हुआ। इस दौरान 90 यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इंडिगो की यात्री विमान बैंकाक के स्वर्ण भूमि एयरपोर्ट से सुबह 11:10 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचा। 20 मिनट की देरी से पहुंचा विमान यहां से 90 यात्रियों को लेकर सुबह 11:50 बजे बैंकाक के लिए उड़ान भरता, लेकिनपायलट ने ग्राउंड स्टाफ से सिर में दर्द होने की शिकायत की।
डॉक्टरों ने जांच में अस्वस्थ होने की जानकारी दी, जिस पर उसने विमान ले जाने में असमर्थता जाहिर कर दी। इंडिगो एयरलाइंस प्रबंधन ने मुख्यालय को इससे अवगत कराते हुए दूसरे पायलट को भेजने का आग्रह किया। इस पर मुंबई से दोपहर ढाई बजे दूसरा पायलट पहुंचा और शाम साढ़े चार बजे 90 यात्रियों से भरे विमान को लेकर गंतव्य के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस के स्थानीय प्रबंधक अभिजीत का कहना है कि विमान के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पायलट की तबियत खराब हो गई। इसके बाद मुंबई से दूसरा पायलट बुलाया गया, जो विमान को लेकर बैंकाक के लिए रवाना हुआ। विमान में 90 यात्री थे, जिनकी असुविधा के लिए खेद है।