{"_id":"590b84034f1c1b6a3d441819","slug":"indias-first-census-data-centre-now-open-in-bhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश का पहला सेंसस डेटा सेंटर बीएचयू में, कुलपति ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश का पहला सेंसस डेटा सेंटर बीएचयू में, कुलपति ने किया उद्घाटन
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 05 May 2017 12:00 PM IST
विज्ञापन
कुलपति ने केंद्र का किया उद्घाटन, कहा शोध में आंकड़े अहम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू के केंद्रीय पुस्तकालय में गुरुवार को जनगणना आंकड़ा केंद्र (सेंसस डेटा सेंटर) की शुरुआत हो गई। केंद्र सरकार के जनगणना कार्य निदेशालय द्वारा स्थापित इस केंद्र का उद्घाटन कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने की।
इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि जनगणना से जुड़े अलग अलग आयामों के आंकड़ों का इस्तेमाल गुणवत्तापरक शोध में बेहद जरूरी है।
विश्वविद्यालय के शोध छात्रों के साथ ही दूसरे विश्वविद्यालयों के शोध छात्र भी इस केंद्र के आंकड़ों व सूचनाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। कहा कि उच्चस्तरीय शोध के लिए पर्याप्त डेटा बेहद जरूरी है।
जनगणना कार्य निदेशालय उत्तर प्रदेश के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार ने कहा कि देश भर में कुल 14 ऐसे केंद्र हैं। बीएचयू पहला विश्वविद्यालय है जहां इसे स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो. एचएन प्रसाद ने अतिथियों का स्वागत किया। इससे पहले महारजिस्ट्रार कार्यालय से आए गुरविंदर सिंह ने आंकड़ों को कंप्यूटर में अपलोड किया और लाइब्रेरी के अधिकारियों व कर्मचारियों को सॉफ्टवेयर का प्रशिक्षण दिया।