{"_id":"658928e793db2d03bd0567a8","slug":"indian-wrestling-association-president-sanjay-singh-bablu-coming-to-varanasi-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sanjay Singh Bablu: कल काशी आ रहे हैं भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह, बैंड बाजे के साथ होगा स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sanjay Singh Bablu: कल काशी आ रहे हैं भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह, बैंड बाजे के साथ होगा स्वागत
Mon, 25 Dec 2023 12:32 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 25 Dec 2023 12:32 PM IST
सार
काशी में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू के स्वागत की तैयारी जोरों पर है। मंगलवार को वे नई दिल्ली एयरपोर्ट से दोपहर 12 बजे बाबतपुर हवाई अड्डा पहुंचेंगे।
विज्ञापन
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेल मंत्रालय से निलंबित भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू 26 दिसंबर को वाराणसी आएंगे। वे नई दिल्ली एयरपोर्ट से मंगलवार को दोपहर 12 बजे बाबतपुर हवाई अड्डा पहुंचेंगे। काशी में उनके भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
जिला कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने बताया कि उनका स्वागत बैंड बाजे के साथ किया जाएगा। एयरपोर्ट से होते हुए उनका काफिला सड़क मार्ग से पड़ाव पहुंचेगा। जहां संजय सिंह अघोरेश्वर महाप्रभु विग्रह का दर्शन पूजन करेंगे।
विज्ञापन
इस वजह से हुई निलंबन की कार्रवाई
खेल मंत्रालय ने संजय सिंह के नेतृत्व वाले भारतीय कुश्ती संघ के संविधान का उल्लंघन पाए जाने के बाद इसे निलंबित किया। संजय सिंह को जल्दबाजी में लिए गए फैसले का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है, जो उन्होंने सत्ता में आते ही लिया था। संजय सिंह के नेतृत्व वाले प्रशासनिक निकाय ने बिना पूर्व सूचना दिए गुरुवार को अंडर-15 और अंडर-20 नेशनल की घोषणा की और इसका आयोजन 28-30 दिसंबर तक नंदिनी नगर, गोंडा, उत्तर प्रदेश में निर्धारित किया गया। खेल मंत्रालय ने पूरे मामले पर गंभीरता से विचार करने के बाद आवश्यक कार्रवाई की है।
विज्ञापन