फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indian Railways news Kashi Mahakal Express will run very soon again Railway Board chairman gave information

Indian Railways: फिर से पटरी पर दौड़ेगी काशी महाकाल एक्सप्रेस, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने दी जानकारी

Mon, 25 Oct 2021 12:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 25 Oct 2021 12:08 PM IST
सार

कैंट स्टेशन पर बने वीआईपी लाउंज का जायजा लेने के लिए रविवार को वाराणसी पहुंचे  रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सुनीत शर्मा ने कहा कि श्रीकाशी-महाकाल एक्सप्रेस जल्द ही पटरी पर फिर से दौड़ेगी।

विज्ञापन
Indian Railways news Kashi Mahakal Express will run very soon again Railway Board chairman gave information
श्रीकाशी-महाकाल एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सुनीत शर्मा ने कहा कि कोविड काल के दौरान बंद ट्रेनों का संचालन धीरे-धीरे शुरू किया जा रहा है। दीवाली व छठ पूजा तक ट्रेनें नियमति रूप से चलेंगी। वहीं धार्मिक शहरों के बीच श्रीकाशी-महाकाल एक्सप्रेस को फिर से शुरू करने की कवायद चल रही है। स्पेशल ट्रेनों के बजाय मूल नंबर से ट्रेनें ट्रैक पर जल्द ही उतर जाएंगी। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।

विज्ञापन


वाराणसी से लखनऊ होकर उज्जैन में महाकाल के दर्शन कराने वाली श्रीकाशी-महाकाल एक्सप्रेस को दोबारा शुरू होने को लेकर लोग इंतजार कर रहे हैं। रविवार  देर शाम वाराणसी कैंट स्टेशन पहुंचे चेयरमैन व सीईओ सुनीत शर्मा ने प्लेटफार्म संख्या एक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों सोमवार को लोकार्पित होने वाले वीआईपी लाउंज का जायजा लिया। काशी की कला व संस्कृति पर आधारित कलाकृतियों का बारीकी से अवलोकन करते हुए उन्होंने खानपान को भी चखा। 
विज्ञापन



एग्जीक्यूटिव लाउंज के संचालक प्रदीप सिंह ने चैयरमैन समेत उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल, मंडल रेल प्रबंधक एसके सपरा और पूर्वोत्तर रेलवे मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं, आज पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed