फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indian Railways news Holi special two trains will stop at Varanasi Junction Chhapra Lucknow Express canceled tomorrow

भारतीय रेलवे: होली विशेष दो ट्रेनों का वाराणसी जंक्शन पर होगा ठहराव, छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस कल निरस्त रहेगी

Fri, 11 Mar 2022 01:32 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 11 Mar 2022 01:32 PM IST
सार

होली के त्योहार के मद्देनजर भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे कई विशेष ट्रेनें चला रहा है।

विज्ञापन
Indian Railways news Holi special two trains will stop at Varanasi Junction Chhapra Lucknow Express  canceled tomorrow
होली विशेष ट्रेन - फोटो : istock

विस्तार

भारतीय रेल प्रशासन की ओर से कई होली विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसमें ट्रेन संख्या 01009-01010 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ-लोकमान्य तिलक टर्मिनस होली विशेष का संचालन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 15 मार्च और मऊ से 17 मार्च को एक फेरे के लिए होगा।

विज्ञापन


वहीं ट्रेन संख्या 09061-09062 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी-बांद्रा टर्मिनस होली विशेष ट्रेन का संचालन 15 मार्च को बांद्रा टर्मिनस और 17 मार्च को बरौनी से एक फेरे के लिए होगा। इन दोनों ट्रेनों का ठहराव वाराणसी जंक्शन पर होगा। 
विज्ञापन


छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस कल नहीं चलेगी
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल बलिया-सहतवार खंड के दोहरीकरण कार्य के चलते कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है। वाराणसी जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेन संख्या 15053 छपरा-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस 12 मार्च को निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 05437-05438 गाजीपुर सिटी-प्रयागराज संगम-गाजीपुर सिटी अनारक्षित डेमू विशेष ट्रेन का संचालन सप्ताह में छह दिन किया जाएगा। प्रत्येक मंगलवार को मेंटेनेंस का कार्य के चलते निरस्त रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल के बाद ट्रेनों में यात्रियों को मिलेंगे कंबल और चादर

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पुरानी व्यवस्था बहाल करने का एलान किया है। ठीक दो साल बाद ट्रेनों के एसी कोच के यात्रियों को फिर से कंबल और चादर मिलना शुरू हो जाएगा।  कोरोना काल में इस पर रोक लगा दी गई थी। पाबंदी हटने से यह सुविधा जल्द शुरू की जाएगी। कोरोना संक्रमण के दौरान 23 मार्च 2020 में ट्रेनों में कंबल और चादर पर प्रतिबंध लगा था।

इससे यात्रियों को अपने साथ कंबल और चादर लाना पड़ता था। वहीं संक्रमण की दूसरी लहर के बाद वन टाइम यूज कंबल और चादर दिया जाने लगा। अब इस पर पाबंदी हटा दी गई है। अब सभी ट्रेनों के एसी कोच में कंबल और चादर यात्रियों को दिए जाएंगे। रेल अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड के आदेश के बाद कवायद शुरू कर दी गई है। जल्द ही ट्रेनों में यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed