फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indian Railway Special trains will run between varanasi to Visakhapatnam know time table

Indian Railway: बनारस से विशाखापट्टनम के बीच चलेंगी विशेष ट्रेनें, जानिए टाइम टेबल

Wed, 14 Jun 2023 04:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 14 Jun 2023 04:52 PM IST
सार

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत और सुविधा के लिए बनारस से विशाखापट्टनम के बीच एक जोड़ी साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 

विज्ञापन
Indian Railway Special trains will run between varanasi to Visakhapatnam know time table
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत और सुविधा के लिए बनारस से विशाखापट्टनम के बीच एक जोड़ी साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के मुताबिक, ट्रेन संख्या 08588 विशाखापटनम-बनारस साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन 21 व 28 जून को होगा।

विज्ञापन


ट्रेन संख्या 08587 बनारस-विशाखापटनम विशेष ट्रेन का संचालन 22 व 29 जून को दो फेरों के लिए किया जाएगा। विशाखापटनम-बनारस साप्ताहिक विशेष ट्रेन 21 जून को विशाखापट्टनम से दोपहर 12:30 बजे बनारस के लिए रवाना होगी, जबकि बनारस-विशाखापटनम साप्ताहिक विशेष ट्रेन 22 जून को बनारस से शाम छह बजे विशाखापट्टनम के लिए रवाना होगी। इसमें 20 कोच लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन


बिपरजॉय का असर, कम हुई अहमदाबाद की ओर जाने वाले ट्रेनों की रफ्तार
वाराणसी। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का गुजरात में असर देखने को मिल रहा है। इसके चलते ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ने लगा है। वाराणसी से होते हुए अहमदाबाद के लिए जाने वाले ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों लेट चलाई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को वाराणसी से अहमदाबाद जाने वाली वाली ओखा द्वारिका एक्सप्रेस सुबह दस बजे की जगह दोपहर में 1:05 बजे रवाना हुई। इसी तरह साबरमती एक्सप्रेस कैंट रेलवे स्टेशन से अपने निर्धारित समय से पांच मिनट की देरी से रवाना हुई। लेकिन, रास्ते में इसकी रफ्तार कम हो गई।

स्थिति यह हुई कि यह ट्रेन जौनपुर से अपने निर्धारित समय 3:31 बजे की जगह शाम 5:21 बजे रवाना हुई। वहीं, पटना अहमदाबाद एक्सप्रेस कैंट रेलवे स्टेशन से अपराह्न 3:35 बजे की जगह शाम 5:38 बजे रवाना हुई। जबकि, अहमदाबाद ग्रीष्मकालीन स्पेशल पटना से रात 11:45 की जगह एक घंटे लेट से चलाई गई। ऐसे में यात्री कैंट रेलवे स्टेशन पर इंतजार करते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed