{"_id":"5cc95531bdec22076100a550","slug":"indian-railway-change-rule-about-boarding-station-change","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी! भारतीय रेल ने यात्रियों को दी एक और सुविधा, बोर्डिंग स्टेशन बदलने को लेकर किए नए बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी! भारतीय रेल ने यात्रियों को दी एक और सुविधा, बोर्डिंग स्टेशन बदलने को लेकर किए नए बदलाव
Wed, 01 May 2019 02:20 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: Sayali Maurya
Updated Wed, 01 May 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
भारतीय रेल यात्रियों को एक और सहूलियत मुहैया कराने जा रही है। एक मई से रेल यात्री अपना बोर्डिंग स्टेशन ट्रेन चलने से चार घंटे पहले तक बदल सकेंगे। अब तक बोर्डिंग स्टेशन 24 घंटे पहले तक ही बदला जा सकता था।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए नया नियम लेकर आ रही है। इसके तहत एक मई से यात्री ट्रेन के प्रस्थान से चार घंटे पहले तक बोर्डिंग स्टेशन बदला जा सकेगा।
विज्ञापन
अभी किसी भी ट्रेन के चलने से चार घंटे पहले आरक्षण चार्ट तैयार हो जाता है और बोर्डिंग स्टेशन 24 घंटे पहले तक ही बदला जा सकता है। नई सुविधा के तहत यात्री चार्ट बनने से पहले तक बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं। जिन यात्रियों ने ई-टिकटें बुक की हैं, वे भी इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
बदलाव के बाद मूल बोर्डिंग प्वाइंट से नहीं कर पाएंगे यात्रा
यदि किसी यात्री ने बोर्डिंग प्वाइंट बदल दिया है तो वह मूल बोर्डिंग प्वाइंट से यात्रा नहीं कर पाएगा। यदि यात्री ऐसा करता पाया जाता है तो उसे वास्तविक बोर्डिंग बिंदु और बदले गए बोर्डिंग बिंदु के बीच का पूरा किराया जुर्माने के साथ देना होगा। बोर्डिंग प्वाइंट सिर्फ एक बार ही बदला जा सकता है।