फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indian philosophy gives importance to meditation for happiness of all: Swami Madhusudan

भारतीय दर्शन सभी की प्रसन्नता के लिए ध्यान को देता है महत्व : स्वामी मधुसूदन

Wed, 21 Jan 2026 02:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Indian philosophy gives importance to meditation for happiness of all: Swami Madhusudan
उदय प्रताप कॉलेज के शोध प्रकोष्ठ में उत्तराखंड के संत ने सक्रिय ध्यान योग पर व्याख्यान दिया। अध्यात्म योग मिशन, हरिद्वार के संस्थापक स्वामी मधुसूदन ने छात्रों को आदि गुरु शंकराचार्य को भारत का श्रेष्ठतम दार्शनिक बताया। महर्षि महेश योगी से अतींद्रिय ध्यान का शिक्षा ले चुके स्वामी मधुसूदन ने कहा कि सभी मनुष्य अपनी प्रसन्नता, संतुष्टि तथा सम्मान के लिए काम करते हैं। भारतीय दर्शन सभी की प्रसन्नता के लिए ध्यान को महत्व देता है। ध्यान का अर्थ है - देखना। इसके लिए अभ्यास की जरूरत है जो व्यक्ति को प्रज्ञा की तरफ ले जाता है और प्रज्ञा चेतना की दिशा में आगे बढ़ाती है। उन्होंने बताया कि महर्षि पतंजलि का योग, हठयोग, प्राणायाम आदि के माध्यम से ध्यान किया जा सकता है और मानव शरीर के ऊर्जा चक्र जागृत किए जा सकते हैं। आगे कहा कि ध्यान के द्वारा समाधि की उस स्थिति को प्राप्त किया जा सकता है जिसमें शिव और शक्ति का मिलन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed