फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   indian idol and littile champ winner will be came mirzapur for new year celebration

2019 के स्वागत समारोह में मिर्जापुर आएंगे इंडियन आइडियल व 'सारेगामापा लिटिल चैंप्स' विजेता

Tue, 04 Dec 2018 12:39 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 04 Dec 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
indian idol and littile champ winner will be came mirzapur for new year celebration
 आगामी 31 दिसंबर को नए वर्ष के स्वागत समारोह में मुंबई से जी टीवी के कलाकार, सारेगामापा सहित इंडियन आइडियल व लिटिल चैंप के विजेता मिर्जापुर में धमाल मचाएंगे। समारोह में सभी कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से देश में अमन चैन व सौहार्द का संदेश देंगे। मिर्जापुर फ्रेंड्स सोसाइटी की ओर से आयोजित पारिवारिक मिलन समारोह में आगामी 31 दिसंबर को सोसाइटी की ओर से नववर्ष स्वागत समारोह कराने की घोषणा की गई है।  
विज्ञापन


मिर्जापुर फ्रेंड्स सोसाईटी के प्रवक्ता संजय सिंह गहरवार ने कहा कि नववर्ष के स्वागत में आयोजित समारोह में मुंबई से कई कलाकार शिरकत करेंगे तथा समारोह में शहर के सभी संप्रदाय के लोग शामिल होंगे। समारोह में आने वाले कलाकारों द्वारा अपने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सद्भावना का संदेश समाज को दिया जाएगा।
विज्ञापन


सोसाइटी के सचिव अनिल बरनवाल ने कहा कि सोसाइटी का उद्देश्य लोगों में सद्भावना व स्वच्छता के साथ मिर्जापुर जिले को एक विकसित जिले के रूप में स्थापित करना है। सोसाइटी के अध्यक्ष संतोष गोयल ने कहा कि वर्तमान समय करीब 150 लोग सोसाइटी के सदस्य हैं तथा आने वाले समय में सोसाइटी द्वारा सभी प्रकार की सहायता जरूरतमंदों को प्रदान की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed