फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indian Culture Award to Padma Shri Malini Awasthi

पद्मश्री मालिनी अवस्थी को भारतीय संस्कृति सम्मान

Sat, 30 Apr 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Indian Culture Award to Padma Shri Malini Awasthi
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान संकाय की पं. दीनदयाल उपाध्याय पीठ की ओर से शुक्रवार को स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव सम्मान समारोह हुआ। पीठ की ओर से अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी को पं. दीनदयाल उपाध्याय अमृत महोत्सव सम्मान व पद्मश्री मालिनी अवस्थी को भारतीय संस्कृति सम्मान दिया गया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ महामना के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलन एवं कुलगीत से हुआ। रेक्टर प्रो. वीके शुक्ल ने पद्मश्री मालिनी अवस्थी व उनके पति अवनीश अवस्थी को भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए सम्मानित किया। मालिनी अवस्थी ने कहा कि इस विशेष सम्मान को प्राप्त कर आह्लादित हूं। भारतीय संस्कृति और परंपरा की झलक हमारे लोकगीतों में नजर आती है। रेक्टर ने पीठ की ओर से किए जा रहे कार्यों के लिए संकाय प्रमुख प्रो. कौशल किशोर मिश्र को बधाई दी। अपर मुख्य सचिव ने भी पीठ व संकाय का आभार व्यक्त किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. अरविंद कुमार जोशी व संचालन डॉ. शरद धर शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed