फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   indian air force aircraft reached with terrorist and Isolationist at varanasi airport

30 अलगाववादियों को लेकर वाराणसी पहुंचा वायुसेना का विमान, सभी को भेजा गया सेंट्रल जेल

Mon, 19 Aug 2019 08:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 19 Aug 2019 08:44 PM IST
विज्ञापन
indian air force aircraft reached with terrorist and Isolationist at varanasi airport
वायुसेना का विमान पुहंचा एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर की अलग-अलग जेलों में पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत निरुद्ध 30 कैदियों को सोमवार की शाम वायु सेना के विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट लाया गया। बाबतपुर एयरपोर्ट से पुलिस, पीएसी और सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के सुरक्षा घेरे में सभी कैदियों को सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया।

विज्ञापन


इस दौरान एयरपोर्ट से लेकर सेंट्रल जेल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अधिकारी निगहबानी के लिए मौजूद रहे। जेल सूत्रों के अनुसार शिफ्ट किए गए सभी कैदी जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेताओं के करीबी हैं और उनकी सभाओं के लिए भीड़ जुटाने का काम करते थे।
विज्ञापन


भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत मिलने वाले विशेषाधिकार समाप्त किए जाने के बाद से जम्मू-कश्मीर को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में आतंकवाद और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोपियों को जम्मू-कश्मीर की जेलों से उत्तर प्रदेश सहित देश की अलग-अलग जेलों में शिफ्ट किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम साढ़े 6 बजे के लगभग श्रीनगर, बारामूला सहित जम्मू-कश्मीर की तीन जेलों में निरुद्ध रहे 30 कैदियों को लेकर बाबतपुर एयरपोर्ट पर वायुसेना का विशेष विमान उतरा। इसके बाद सभी कैदियों को वज्र वाहन में बैठा कर सेंट्रल जेल लाया गया।

इस दौरान बाबतपुर एयरपोर्ट से सेंट्रल जेल मार्ग की एक लेन को खाली करा दिया गया था। इस संबंध में सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक अंबरीश गौड़ ने बताया कि कारागार में 30 कैदियों को दाखिल किया गया है। बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर की जेलों के कैदियों को प्रयागराज, आगरा, लखनऊ और बरेली जेल में शिफ्ट किया जा चुका है।

किसी को भी नहीं लगी भनक :
जम्मू-कश्मीर की जेलों से लाए गए 30 कैदियों को लेकर ऐसी गोपनीयता बरती गई कि उनको शिफ्ट किए जाने की भनक कारागार के कर्मियों के साथ ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भी नहीं लगी। उच्च स्तरीय निर्णय के बाद शाम के समय जिलाधिकारी के पास सूचना आई और इसके बाद एयरपोर्ट परिसर व सेंट्रल जेल के इर्दगिर्द अचानक सुरक्षा बढ़ा दी गई।

इसी बीच शाम 6:15 बजे के लगभग एयरपोर्ट पर डीएम और एसएसपी पहुंचे, तब जाकर सुगबुगाहट हुई कि कोई विशेष बात है। इसके बाद सभी 30 कैदियों को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच डीएम और एसएसपी लेकर सेंट्रल जेल पहुंचे और रात 9:40 बजे के लगभग बाहर निकले।

तैनात की गई पीएसी :
जम्मू-कश्मीर के कैदियों को शिफ्ट किए जाने के बाद सेंट्रल जेल परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जेल के चारों ओर पीएसी तैनात की गई है। शिवपुर इंस्पेक्टर को निरंतर चक्रमण करते रहने का निर्देश दिया गया है। वहीं, जेल की जिस बैरक में जम्मू-कश्मीर के कैदियों को रखा गया है वहां निगरानी के लिए अतिरिक्त बंदीरक्षकों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed