फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   India victory on Pakistan Fervent celebration, cracked crackers, shared sweet

भारत की जीत पर जमकर मना जश्न, फूटे पटाखे, बांटी मिठाई

Mon, 05 Jun 2017 10:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 05 Jun 2017 10:51 AM IST
विज्ञापन
India victory on Pakistan Fervent celebration, cracked crackers, shared sweet
भारत की जीत पर जश्न मनाते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

लंबे इंतजार के बाद आईसीसी चैंपियंस ट्राफी में रविवार को भारत-पाकिस्तान आपस में भिड़े तो यह हर किसी के लिए यह मुकाबला खास बन गया। इसके चलते दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। घरों में केवल स्पोर्ट्स चैनल पर ही लोग टकटकी लगाए रहे।

विज्ञापन


हालांकि बारिश ने कई बार व्यवधान डाला पर मैच फिर से शुरू होते ही लोगों का उत्साह फिर से जवां हो उठा। भारत की जीत का लोगों ने देर रात तक जश्न मनाया।  चैंपियंस ट्राफी में भारत-पाक के बीच क्रिकेट मैच को भुनाने में पहले से ही टीवी चैनलों और सोशल मीडिया जी जान से जुटे थे।
विज्ञापन


शनिवार से ही मैच को देखने की पूरी योजना घरों में तैयार हो गई। लोगों ने मैच शुरू होने के समय पर पड़ने वाले जरूरी काम दूसरे दिन के लिए खिसका दिए। क्रिकेट मैच में भारत की बैटिंग का जमकर लोगों ने लुत्फ उठाया तो वहीं पाकिस्तान की टीम के लगातार गिरते विकेट ने कई बार लोगों को जश्न मनाने का मौका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां भी क्रिकेट का प्रसारण होता दिखा अपने आप उनके पैर ठिठक गए।शोरूम से लेकर दूकानों और कार्पोरेट प्रतिष्ठानों में लोग मैच के रोमांच के गवाह बने। भारत की जीत पर जमकर पटाखे फूटे, मिठाइयां बंटी और एक दूसरे को जीत की बधाई दी। इस दौरान कई लोगों ने जीत, हार को लेकर सट्टे भी खूब लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed