फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   India's democracy has been transformed into a money system

धनतंत्र में तब्दील हो चुका है भारत का जनतंत्र

Fri, 31 Dec 2021 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
India's democracy has been transformed into a money system
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. विनय सिंह ने कहा कि भारत का जनतंत्र धनतंत्र में तब्दील हो चुका है। यहां पर वोट मुद्दे के आधार पर कम और धन के आधार पर ज्यादा डाला जाता है। पंचायत चुनाव में तो जनतंत्र है ही नहीं और जीते हुए प्रत्याशियों को खरीदकर जिला पंचायत का गठन होता है। हालत तो यह है कि मुद्दे के आधार पर किसी विधायक को जीता भी दें तो वह विधानसभा जाकर पैसे वाली पार्टी को कब बिक जाए कोई भरोसा नहीं है।
विज्ञापन

पराड़कर भवन में प्रेसवार्ता के दौरान डॉ. सिंह ने कहा कि देश के 129 करोड़ लोगाें के पास जितना धन और संसाधन है उतना धन सिर्फ एक करोड़ व्यवसायियों के पास है। अगर हमें देश में बदलाव देखना है तो सभी सरकारी नौकरों की संपत्ति की हर साल लोकपाल के अधीन सीबीआई जांच कराई जाए। आय से अधिक संपत्ति मिलने पर बर्खास्तगी, संपत्ति जब्त और 10 साल सश्रम कारावास का दंड हो। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार पर रोक लगाकर प्रत्याशियों के जीवन परिचय को चुनाव आयोग के जरिए घर-घर पहुंचाया जाए जिससे कि सभी को बराबरी का मौका मिले और जनतंत्र को धनतंत्र बनने से रोका जा सके। त्वरित न्याय दिलाने के लिए हर तरह के केस के निपटारे के लिए समय सीमा निर्धारित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed