फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   India cricket lovers disappointed lost TV set

भारत की हार से क्रिकेट प्रेमियों में गहरी निराशा, तोड़ दिए टीवी सेट

Tue, 20 Jun 2017 02:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो, अमर उजाला, चंदौली Updated Tue, 20 Jun 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
India cricket lovers disappointed lost TV set
अपने टीवी सेट तोड़ते क्रिकेट प्रेमी - फोटो : अमर उजाला

चैंपियंस ट्राफी के फाइनल मुकाबले में भारत की करारी हार से क्रिकेट प्रेमियों को गहरा धक्का लगा है। रविवार की रात यूपी के चंदौली जिले में आधा दर्जन लोगों ने निराश होकर अपने टीवी सेट तोड़ दिए। अब तक पाकिस्तान में इस तरह के किस्से सुनने को मिलते थे लेकिन इस बार भारत में ऐसा देखने को मिला।

विज्ञापन


लीग मैच में पाकिस्तान को करारी शिकस्त देने वाली टीम इंडिया का फाइनल में मुकाबला फिर से पाकिस्तान के साथ होने की बात सामने आई तो क्रिकेट प्रेमियों का दिल बल्लियों उछलने लगा। एक तरफ सीमा पर पाकिस्तान से चल रही तनातनी के बीच लोगों ने आस लगाई कि भारतीय सैनिकों के शहीद होने का बदला भारतीय क्रिकेट टीम लंदन में पाकिस्तान को रौंद कर लेगी।
विज्ञापन


नगर में मैच में जीत के बाद पटाखा फोड़ने, मिठाइया बांटने की पूरी तैयारी हो गई। शाम तीन बजे मैच शुरू हुआ तो सबकी निगाहें टीवी सेट पर चिपक गई। सबको विराट सेना पर पूरा भरोसा था। यहां तक भारतीय गेंदबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भी विश्वास था कि रोहित, विराट, धोनी जैसे खिलाड़ी 339 रन के लक्ष्य को आसानी हासिल कर लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर से सटे कूढ़े खुर्द गांव में जितेंद्र यादव उर्फ पप्पू ने अपने घर की टीवी को तोड़कर चकनाचूर कर दिया और हो हल्ला करने लगे। गांव लोग जुटे तो मामला समझ में आया और वे भी उसका साथ देने लगे।


गांव में जबरदस्त नारेबाजी सुनकर मौके पर पहुंचे क्षेत्र पंचायत सदस्य तनुज यादव बॉबी ने उन्हें समझा बुझाकर किसी प्रकार घर तक पहुंचाया। इसी तरह हृदयपुर निवासी शिवलाल यादव, नगर के चतुर्भुजपुर निवासी कुंजबिहारी, आलोक यादव ने भी अपने घर पर रखी टीवी सेट को चकनाचूर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed