फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   INDIA Congress National secretary General Gujarat BJP Uttar Pradesh

UP Politics: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने भाजपा पर किया कटाक्ष, बोले- छलावे में न फंसे काशीवासी क्योंकि...

Mon, 06 May 2024 11:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 06 May 2024 11:28 PM IST
सार

Varanasi News: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने भाजपा सरकार पर जमकर कटाक्ष किया। सरकार की योजनाओं सहित जनता की बुनियादी समस्याओं पर उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी। साथ ही कहा कि इन समस्याओं पर सरकार ने कोई काम नहीं किया।

विज्ञापन
INDIA Congress National secretary General Gujarat BJP Uttar Pradesh
बैठक के दौरान मौजूद कांग्रेसजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडी गठबंधन के कार्यकर्ताओं की समन्वय बैठक नाटी इमली स्थित गणेश मंडपम में हुई। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। काशीवासियों से कहा कि छलावे में न जाएं। आज पूरे यूपी का पैसा गुजरात में जा रहा है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीते दस सालों में सभी धर्म और जातियों को लड़ाने का काम किया गया। इस दौरान सपा, कांग्रेस, आप, सीपीएम, सीपीआई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे संग मिलकर रणनीति बनाई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सपा के महानगर अध्यक्ष दिलीप डे ने कहा कि गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय के नामांकन में सभी कार्यकर्ता अपने अपने वार्डो से सौ-सौ की संख्या में साइकिल से बेनियाबाग पहुंचेंगे। 
विज्ञापन


वहां से नामांकन स्थल रवाना होंगे। आपस में टोली बनाकर प्रचार प्रसार करें। बैठक का संचालन योगेंद्र यादव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने किया। उन्होंने आचार संहिता का पालन करने की हिदायत दी। यहां पहुंचे चुनाव अधिकारी ने नौ बजे के बाद कार्यक्रम बंद कराया। बैठक में अनिल श्रीवास्तव, बहादुर सिंह यादव, इस्तकबाल कुरैशी, पूजा यादव, रितेश केसरी, डॉ दिलशाद अहमद, राघवेंद्र चौबे, संतोष यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed