फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Independence day special BHU play main role in freedom fight

स्वतंत्रता दिवस विशेष: गौरवगाथा के जीवंत स्मारक हैं काशी विद्यापीठ और बीएचयू

Tue, 14 Aug 2018 10:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 14 Aug 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
Independence day special BHU play main role in freedom fight
वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और बीएचयू आजादी की गौरवगाथा के अमर नायक रहे हैं। यहां कभी स्वतंत्रता के लिए रणनीति बनी और ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंका गया था। विद्यापीठ स्वर्णिम इतिहास का साक्षी तो रहा ही है, उस कथा में सशक्त किरदार भी निभाया था। इसी परिसर में महात्मा गांधी ने चरखे पर सूत काता था और इसी विद्यापीठ के छात्र चंद्रशेखर सीताराम तिवारी अमर क्रांति नायक आजाद थे। देशभक्ति इसकी पहचान रही है और समाज को नायक देना यहां की अटूट परंपरा। बीएचयू के इग्नू क्षेत्रीय केंद्र परिसर में गांधी चबूतरा पर बैठकर बापू ने 1942 में आह्वान किया था। 15 अगस्त 1947 में यहां झंडा फहराया गया था।  
विज्ञापन


 

काशी विद्यापीठ से जुड़े हैं कई महापुरुषों के नाम 

Independence day special BHU play main role in freedom fight
काशी विद्यापीठ की स्थापना 10 फरवरी 1921 में बाबू शिव प्रसाद गुप्त और भगवान दास ने की थी। यह वो दौर था जब गुलामी की जंजीरें तोड़ने के लिए पूरा भारत कसमसा रहा था। ये छटपटाहट काशी के लोगों ने भी महसूस की। इसी उद्देश्य से उस वक्त शिव प्रसाद जी ने बिना किसी आर्थिक सहयोग के इस विश्वविद्यालय की स्थापना की। वेद के मंत्रों और कुरान की आयतों संग इस विश्वविद्यालय की नींव रखी गई। महात्मा गांधी ने खुद इसकी आधारशिला रखी थी। उस स्वर्णिम पल के साक्षी बने थे पंडित मोतीलाल नेहरू, मौलाना मोहम्मद अली, मौलाना अबुल कलाम आजाद। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हुए थे छात्र

Independence day special BHU play main role in freedom fight
राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन के लिए स्वयंसेवक तैयार करने के उद्देश्य से स्थापित किए गए इस विश्वविद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने आजादी के आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी। भारत छोड़ो आंदोलन में इस विश्वविद्यालय में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई थीं। आलम ये था कि अगस्त क्रांति दिवस पर काशी विद्यापीठ में अंग्रेजों ने छापा मारा। विद्यार्थियों और शिक्षकों की गिरफ्तारी हुई। इनमें डॉ. संपूर्णानंद, आचार्य बीरबल सिंह, प्रो. राजाराम शास्त्री तक शामिल थे। 
विज्ञापन

गांधी जी ने चलाया था चरखा

Independence day special BHU play main role in freedom fight
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ।
काशी विद्यापीठ से महात्मा गांधी का भी अनूठा रिश्ता रहा है। उन्हीं की प्रेरणा से इस विश्वविद्यालय की स्थापना की गई तो उन्होंने ही इसकी आधारशिला रखी। यही नहीं करीब सप्ताह भर यहां रहकर देश की आजादी के लिए रणनीति बनाई। इसी दौरान उन्होंने यहां सूत भी काता था। आज भी उनकी ये याद मानविकी संकाय में ‘बापू भवन’ के तौर पर पुष्पित पल्लवित हो रही है। 

यहीं के छात्र थे चंद्रशेखर आजाद

Independence day special BHU play main role in freedom fight
उम्र महज 14 साल, जिगर फौलाद सा और आंख में भारत माता की आजादी का सपना। शरीर पर जितने कोड़े बरसे, इस क्रांति नायक के इरादे और मजबूत होते गए। आजादी की गाथा के उस अमर क्रांतिकारी का नाम था चंद्रशेखर आजाद, जिसकी देशभक्ति की गाथा सुनने मात्र से सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है। 1921 में पढ़ाई छोड़कर बापू के असहयोग आंदोलन में शामिल होने वाले चंद्रशेखर आजाद इसी विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं। 
 

भारत माता का इकलौता मंदिर विद्यापीठ में

Independence day special BHU play main role in freedom fight
भारत माता मंदिर
सबसे दिलचस्प और गौरवान्वित करने वाला पहलू यह है कि इस विश्वविद्यालय के परिसर में भारत माता मंदिर है। यहां किसी देवी और देवता की नहीं बल्कि अखंड भारत माता की प्रतिमा है। इस भारत माता मंदिर का उद्घाटन भी महात्मा गांधी ने 1936 में किया। इसमें संगमरमर के पत्थरों से अखंड भारत को गणितीय सूत्रों के आधार पर उकेरा गया है। 

बीएचयू के दीक्षांत समारोह में आए थे बापू

Independence day special BHU play main role in freedom fight
महात्मा गांधी
1942 में बीएचयू के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि महात्मा गांधी आए थे। इसके पहले 1920 में बापू ने यहां सभा कर ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ छात्रों को आवाज उठाने को कहा था। इसके बाद 42 में आए और यहां ओजस्वी भाषण दिया था। यहां के छात्रों ने 1947 में कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालकर झंडा फहराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed