फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Independence Day 2023: Kashi immersed in the gaiety of independence tricolor is waving from house to house

Independence Day 2023: मातृभूमि का तन-मन सारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा..,आजादी के उल्लास में डूबी काशी

Tue, 15 Aug 2023 08:24 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 15 Aug 2023 08:24 AM IST
सार

इस बार का स्वतंत्रता दिवस कई मायने में खास हो गया है। सभी से अपने घरों पर तिरंगा लहराने की अपील भी खुद प्रधानमंत्री ने की है। इसका असर यह है कि सभी के छत पर तिरंगा लहराने के साथ ही आजादी के जश्न में पूरा परिवार भी तनमन से लगा है।

विज्ञापन
Independence Day 2023: Kashi immersed in the gaiety of independence tricolor is waving from house to house
आजादी के उल्लास में डूबी काशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की आजादी का जश्न काशी में चहुंओर दिख रहा है। रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट सहित अन्य जगहों पर तिरंगा रंग की बिजली की झालरों से सजावट करने के साथ ही हर घर तिरंगा लहरा रहा है। सबकी जुबां पर बस एक ही गीत है विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा...। यही नहीं बाजारों में भी तिरंगे की बिक्री के साथ ही अन्य सामानों की खरीदारी भी लोग कर रहे हैं।

विज्ञापन

इस बार का स्वतंत्रता दिवस कई मायने में खास हो गया है। सभी से अपने घरों पर तिरंगा लहराने की अपील भी खुद प्रधानमंत्री ने की है। इसका असर यह है कि सभी के छत पर तिरंगा लहराने के साथ ही आजादी के जश्न में पूरा परिवार भी तनमन से लगा है। शहर के सभी सरकारी कार्यालयों पर सुबह 10.15 बजे जिला मुख्यालय, तहसील, ब्लाक, नगर निकायों और सरकारी व गैर सरकारी इमारतों पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस लाइन, विकास प्राधिकरण, बीएचयू, काशी विद्यापीठ, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में भी भव्य आयोजन किए जाएंगे।

विज्ञापन

आज होगा ध्वजारोहण, तिरंगे का करें सम्मान

स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया जाता है। इसमें तिरंगे को नीचे से रस्सी के माध्यम से खींचकर फहराया जाता है, जबकि गणतंत्र दिवस पर तिरंगा ऊपर ही बंधा होता है, जिसे खोलकर फहराया जाता है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करें। यदि कोई व्यक्ति इसे जलाते, दूषित करते, कुचलते या नियम विरुद्ध ध्वजारोहण करते पाया जाता है तो उसे तीन साल की जेल व जुर्माना देने का दंड मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ध्वजारोहण के नियम

- भारतीय झंडा हाथ से काते गए या बुने गए ऊनी, सूती, सिल्क या खादी के कपड़े से बना होना चाहिए। झंडे की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात तीन गुणे दो होना चाहिए।

- राष्ट्रीय ध्वज का प्रयोग व्यावयासिक प्रयोजनों के लिए नहीं किया सकता है।

- ध्वजारोहण करते समय झंडे को झुकाकर नहीं फहराना चाहिए। बिना आदेश तिरंगे को आधा नहीं फहराया जा सकता है।

- राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में किसी तरह की तस्वीर, पेंटिंग या फोटोग्राफ का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

- कटा, फटा और मैला झंडा नहीं फहराना चाहिए। ध्वज के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए।

 

विद्यापीठ और संपूर्णांनंद में फहरा 100 फीट ऊंचाई का राष्ट्रीय ध्वज

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने सोमवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और डॉ. संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में 100 फीट ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि तिरंगा यात्रा पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास है, जिससे देशवासियों में जातिवाद, क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर देश के प्रति भावनात्मक प्रेम और सम्मान जागृत हो। उन्होंने कहा कि उनकी विधायक निधि से शहर में 100-100 फीट ऊंचे तथा 20 गुणे 30 फीट के चार राष्ट्रीय ध्वज लगाए जाने है। जल्द ही अम्बेडकर पार्क कचहरी एवं आशापुर चौराहा पर भी स्थापित किये जायेंगे। इसके अलावा चार अन्य स्थानों लहुराबीर, यूपी कालेज, भारत माता मंदिर तथा पटेल चौक मलदहिया पर ऐसे ही झंडे लगाने का प्रस्ताव है। इस अवसर काशी विद्यापीठ भारत माता मंदिर से तथा शाम पांच बजे सम्पूर्णानंद विश्वविद्यालय से पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन, जिलाधिकारी एस राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति एके त्यागी सहित अध्यापक व छात्र उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया पर तिरंगे साथ लगा रहे सेल्फी

स्वतंत्रता दिवस के उल्लास में लोग सेल्फी विद तिरंगा की फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। व्हाट्स एप पर ज्यादातर यूजर्स तिरंगे को ही डीपी बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर 15 अगस्त का उल्लास साफ देखने को मिल रहा है।

निर्धन एवं जरूरतमंद लोगों के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही नई योजनाओं, निर्णयों, कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी जरूर सुनिश्चित करें ताकि विकास के क्षेत्र में मंडल व जनपद का उत्थान हो। स्वतंत्रता दिवस के पर्व को उत्साह और उमंग के साथ मनाएं तथा स्वाधीनता के गौरव और आनंद का अनुभव करें। यह गर्व की बात है कि स्वतंत्रता संग्राम के आदर्शों की नींव पर आधुनिक भारत का निर्माण हो रहा है।-कौशल राज शर्मा, मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed