फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indefinite strike by students to increase number of girl students in CHS in varanasi

BHU: सीएचएस में छात्राओं की सीट बढ़ाने के लिए छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना, लॉटरी व्यवस्था खत्म करने की मांग

Fri, 20 Feb 2026 01:35 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 20 Feb 2026 01:35 PM IST
सार

सीएचएस में छात्राओं की सीट बढ़ाने को लेकर छात्रों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। छात्रों ने लॉटरी व्यवस्था खत्म कर प्रवेश परीक्षा शुरू करने की मांग उठाई। 
 

विज्ञापन
Indefinite strike by students to increase number of girl students in CHS in varanasi
प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के तहत संचालित सेंट्रल हिंदू स्कूल (सीएचएस) की वर्ष 2026 की प्रवेश प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। हालांकि, इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस बार कक्षा 9 में छात्राओं के लिए एक भी सीट आवंटित नहीं की गई हैं। इसे लेकर कुछ छात्रों ने गुरुवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। छात्रों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था में पारदर्शिता की कमी है।

विज्ञापन


लॉटरी प्रणाली तथा कुछ कक्षाओं में सीटों को शून्य दर्शाए जाने जैसी विसंगतियों ने योग्य छात्रों के भविष्य पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। छात्रों ने बताया कि वे चार प्रमुख मुद्दों पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। इसके लिए वे बीएचयू के केंद्रीय कार्यालय भी पहुंचे। 
विज्ञापन


छात्रों ने कहा कि सीएचएस गर्ल्स में कक्षा 9 में प्रवेश के लिए लड़कियों की सीटों की संख्या शून्य करना विवि की गरिमा के विरुद्ध है। उनकी मांग है कि कक्षा 9 में छात्राओं की सीटें बहाल की जाएं और प्रवेश परीक्षा के आधार पर पारदर्शी चयन प्रक्रिया अपनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा 6 में प्रवेश के लिए परीक्षा लंबे समय से स्थगित कर लॉटरी प्रणाली लागू की गई है जो मेधावी छात्रों के साथ अन्याय है। मांग है कि प्रवेश परीक्षा पुनः बहाल कर योग्यता-आधारित चयन हो। साथ ही सूचना बुलेटिन में सीएचएस के हॉस्टल सीटों की स्पष्ट जानकारी दी जाए।


इसके अलावा सूचना बुलेटिन जारी करने में देरी से विद्यार्थियों को फॉर्म भरने और तैयारी में कठिनाई होती है। बुलेटिन व अन्य सूचनाएं आवेदन शुरू होने के कम से कम एक-दो महीने पूर्व जारी की जाएं। धरने का नेतृत्व कर रहे छात्रनेता विपुल सिंह और विवेक सिंह ने कहा कि वर्तमान में सीएचएस में जिस प्रकार लॉटरी व्यवस्था लागू है और कुछ कक्षाओं व श्रेणियों में सीटों को शून्य दर्शाया गया है। इससे छात्रों और अभिभावकों में गहरा असंतोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed