फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indecent students apologized to Guru ji

अभद्रता करने वाले छात्रों ने गुरु जी से मांगी माफी

Tue, 30 Nov 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Indecent students apologized to Guru ji
अभद्रता करने वाले छात्रों ने गुरु जी से मांगी माफी
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ में प्रोफेसर और छात्रों के बीच विवाद हुआ शांत
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में प्रोफेसर और छात्रों के बीच हुए विवाद का सोमवार को पटाक्षेप हो गया। बदसलूकी के आरोपी छात्रों ने प्रोफेसर के पांवों पर गिरकर माफी मांगी और प्रोफेसर ने अपने छात्रों को माफ कर दिया।
सोमवार को वाणिज्य विभाग में प्रो. केएस जायसवाल के चेंबर में छात्र गणेश राय (एमए मासकॉम-तृतीय सेमेस्टर) तथा प्रभु पटेल (बीए-तृतीय वर्ष) ने विभाग के समस्त अध्यापकों के सामने अपनी अभद्रता के लिए माफी मांगी। उन्होंने प्रो. जायसवाल के पैर छुए और अपने व्यवहार के लिए क्षमायाचना की। प्रो. जायसवाल ने कहा कि छात्रों के भविष्य की चिंता करते हुए उन्हें माफ कर दिया है। वहां मौजूद अन्य शिक्षकों ने भी छात्रों को गुरु का सम्मान करने का संस्कार सीखने की हिदायत दी।
विज्ञापन

कॉपियों के पुनर्मूल्यांकन की मांग को लेकर अड़े छात्रों ने 12 नवंबर को वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. केएस जायसवाल से धक्कामुक्की और बदसलूकी की थी। बदसलूकी से आहत प्रोफेसर ने इसकी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर 20 नवंबर को वह शिक्षकों के साथ धरने पर बैठ गए थे। इसके बाद उन्होंने अपने समस्त दायित्वों से भी इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कुलपति के आदेश पर जांच समिति गठित हुई और दोनों आरोपी छात्रों को नोटिस भेजी गई। नोटिस के जवाब में भी छात्रों ने बदसलूकी से इनकार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed