फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IND vs Pak T20 World Cup celebration in varanasi after India victory over Pakistan

IND vs Pak: T-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर भारत को मिली जीत, जश्न में डूबा बनारस, खूब फूटे पटाखे

Sun, 23 Oct 2022 06:44 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 23 Oct 2022 06:44 PM IST
सार

भारत-पाकिस्तान के बीच लंबे समय बाद क्रिकेट मैच को लेकर रविवार सुबह से क्रिकेटप्रेमियों में रोमांच बना रहा। दोपहर डेढ़ बजे भारत-पाक का बहुप्रतिक्षित मैच शुरू होते ही क्रिकेट प्रेमी टीवी के आगे जम गए। 

विज्ञापन
IND vs Pak T20 World Cup celebration in varanasi after India victory over Pakistan
शिवपुर क्रिकेट एकेडमी में जश्न मनाते छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टी-20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में चार विकेट से हराया। सांस रोक देने वाले इस मुकाबले की अंतिम गेंद पर जैसे ही भारत की जीत हुई क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। वाराणसी शहर जश्न में डूब गया। भारत के मैच जीतते ही कई जगह युवा जश्न भी मनाने लगे। जमकर पटाखे फोड़े। एक दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई दी।

विज्ञापन


शिवपुर क्रिकेट एकेडमी में खिलाड़ियों ने तिरंगा लहरा कर और पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया। लंका, अस्सी, सामने घाट, गोदौलिया, चौक क्षेत्र लहरतारा आदि क्षेत्रों में लोग नाचते झूमते देखे गए। भारत-पाकिस्तान के बीच लंबे समय बाद क्रिकेट मैच को लेकर रविवार सुबह से क्रिकेटप्रेमियों में रोमांच बना रहा।

विज्ञापन

अंतिम गेंद पर मिली टीम इंडिया को जीत

दोपहर डेढ़ बजे भारत-पाक का बहुप्रतिक्षित मैच शुरू होते ही क्रिकेट प्रेमी टीवी के आगे जम गए। 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया की पारी अंतिम गेंद तक पहुंच गई। अंतिम गेंद पर जैसे अश्विन ने चौका लगाया वैसे ही लोग सड़क पर आकर इस जीत का जश्न मनाने लगे। लोगों ने आतिशबाजी की और तिरंगे लहराए। कई जगह लोग नाचते झूमते  देखे गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed