फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Increased traffic pressure on Kazzakpura ROB in varanasi

Varanasi News: कज्जाकपुरा आरओबी पर यातायात का बढ़ा दबाव, गलियां भी हुईं चोक; परेशान रहे लोग

Mon, 15 Dec 2025 03:54 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 15 Dec 2025 03:54 PM IST
सार

कज्जाकपुरा ओवरब्रिज शुरू होते ही यातायात का दबाव बढ़ गया है। इसकी वजह से गोलगड्डा, कज्जाकपुरा और जलालीपुरा मार्ग जाम हो गया। ऐसे में सुबह से शाम तक लोग परेशान रहे। 
 

विज्ञापन
Increased traffic pressure on Kazzakpura ROB in varanasi
कज्जाकपुरा आरओबी पर जाम से परेशान रहे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कज्जाकपुरा ओवरब्रिज शुरू होने के साथ ही यातायात दबाव बढ़ने से रविवार को भी गोलगड्डा, कज्जाकपुरा और जलालीपुरा मार्ग सुबह से शाम तक जाम की चपेट में रहे। मुख्य मार्ग पर जाम होने के कारण गलियां भी चोक हो गईं। आदमपुर पुलिस और यातायात पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद राहगीरों को राहत नहीं मिली। जाम का कारण आरओबी पर वाहनों का चढ़ना और जलालीपुरा की ओर से आने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट कर कज्जाकपुरा से गोलगड्डा की ओर भेजना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


500 मीटर के दायरे में वाहनों की रफ्तार धीमी होने के कारण जाम की स्थिति बन रही है। यातायात पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस योजना लागू नहीं की जा सकी है। कज्जाकपुरा आरओबी शुरू होने के बाद से गोलगड्डा से कज्जाकपुरा मार्ग पर स्कूली वाहन, ई-बस, पिकअप, कार, ऑटो और बाइक सवार चंद कदम की दूरी तय करने में घंटों लगा रहे हैं। हनुमान फाटक निवासी डब्लू. यादव, मनोज कुमार, बाबू सिंह और संजय साव ने बताया कि दो दिनों से लग रहे जाम के कारण दुकानदारी प्रभावित हो रही है। क्षेत्र के निवासियों को वाहन लेकर घर से निकलने में भी सोचना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Cough Syrup Case: शुभम के ससुराल पहुंची एसआईटी, ईडी के रडार पर बिल्डर; व्यवसायी व सफेदपोश भी जांच के दायरे में
विज्ञापन
विज्ञापन


कज्जाकपुरा आरओबी चालू होने से आसपास के लोगों के साथ ही सारनाथ की ओर जाने वाले वाहन सवार भी जाम में फंस रहे हैं। आरओबी के चालू होने से लोगों को सुगम यातायात की उम्मीद थी, लेकिन रूट डायवर्जन के कारण लोग परेशान हैं। जलालीपुरा की ओर से आने वाले ट्रैफिक को अब सीधे गोलगड्डा की ओर भेजने के बजाय कज्जाकपुरा की ओर डायवर्ट कर आगे भेजा जा रहा है। वहीं गोलगड्डा से कज्जाकपुरा और सारनाथ की ओर जाने वाले वाहनों को आरओबी पर चढ़ते समय सड़क पर रखे डिवाइडर के कारण रफ्तार धीमी करनी पड़ रही है, जिससे जाम की स्थिति बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed