फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Increase in patients of viral fever and seasonal diseases in hospitals

Varanasi News: अस्पतालों में वायरल फीवर, मौसमी बीमारी के बढ़े मरीज

Tue, 07 Nov 2023 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Increase in patients of viral fever and seasonal diseases in hospitals
इस समय अस्पतालों में वायरल फीवर और मौसमी बीमारी वाले मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। इसलिए पंजीकरण और दवा काउंटर के साथ ही पैथोलॉजी के बाहर भी भीड़ लग रही है। सोमवार को दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा और शास्त्री अस्पताल रामनगर में ऐसे ही दृश्य देखने को मिले। जहां किसी को तीन दिन से तेज बुखार था तो कोई जोड़ों में दर्द से परेशान था।
विज्ञापन

अब सुबह-शाम ठंड होेने लगी है, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। यहीं वजह है कि मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। सोमवार को दीनदयाल अस्पताल कबीरचौरा में सुबह 8 बजे पर्चा काउंटर खुलने से पहले ही लोग पहुंच गए थे। यहां फिजिशियन की ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ लगी रही। डॉ. पीके सिंह ने बताया कि पिछले सप्ताह तक जो ओपीडी 150 से 170 संख्या तक होती थी, वह इस समय 200 के पार पहुंच रही है। इसमें भी 80 फीसदी से अधिक मरीज तेज बुखार, जोड़ों में दर्द, उल्टी, भूख न लगने, सर्दी, जुकाम वाले आ रहे हैं। चिकनगुनिया जैसे लक्षण देखने को मिल रहे हैं। पैथोलॉजी में जांच करवाने के साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। मंडलीय अस्पताल के एसआईसी डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि सोमवार को ओपीडी में 1400 मरीज आए जबकि शनिवार को यह संख्या 1200 थी। इस समय बच्चों को लेकर ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

ये बरतनी होगी सावधानी
-बुखार, जोड़ों में दर्द हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
-बिना चिकित्सक की सलाह के दवा न लें।
-सुबह-शाम जरूरत के हिसाब से गर्म कपड़े पहनें।
-मौसमी फल और सब्जियों का सेवन करें।
-बच्चों पर मौसम के बदलाव का असर अधिक होता है, सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed