फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Income tax raid on IAS officer steel factory at jaunpur

जौनपुर में IAS अधिकारी की स्टील फैक्ट्री पर छापा, दूसरे दिन भी डटी है टीम

Thu, 15 Mar 2018 09:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जौनपुर/लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जौनपुर/लखनऊ Updated Thu, 15 Mar 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
Income tax raid on IAS officer steel factory at jaunpur
अनुभव स्टील फैक्ट्री में खड़ी आयकर टीम की गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर के सतहरिया स्थित अभिनव स्टील प्राइवेट लिमिटेड पर दिल्ली, लखनऊ और वाराणसी की आयकर की टीमों की गुरुवार को दूसरे दिन जांच पड़ताल जारी रही। फैक्ट्री के अंदर किसी को जाने या अंदर से किसी को बाहर आने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन


अंदर ही अधिकारी खा पी रहे हैं। आयकर अफसर  कुछ भी बताने से मना कर रहे हैं। इस फैक्ट्री के मालिकानों का तार आईएएस कुमार अरविंद सिंह देव के परिवार से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


सतहरिया की अभिनव स्टील प्राइवेट लिमिटेड में सरिया बनती है। इसके अलावा पॉवर प्लांट भी है। आईएएस अफसर के लखनऊ स्थित आवास पर हुई छापेमारी में आयकर विभाग को कई जानकारी मिली हैं। मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमार अरविंद सिंह देव 12 जुलाई 1993 से 10 जनवरी 1994 तक जौनपुर में बतौर डीएम तैनात रहे हैं। सीडा की स्थापना वर्ष 1990 में हुई थी। जबकि अभिनव स्टील प्राइवेट लिमिटेड 1991-92 में स्थापित हुआ था।

इस फैक्ट्री से उनका किस तरीके का जुड़ाव है। इसकी पुष्टि प्रशासनिक तौर पर नहीं हो पा रही है। बुधवार को आयकर विभाग की टीम ने आईएएस कुमार अरविंद सिंह देव की स्टील फैक्ट्री सहित सात ठिकानों पर छापा मारा था।


इसमें 90 लाख का सोना और साठ लाख की नकदी बुधवार को बरामद हुई थी। जांच के दौरान बोगस कंपनियों के दस्तावेज भी जब्त किए गये हैं। बुधवार की सुबह तकरीबन साढ़े 8 बजे जब आयकर की टीम फैक्ट्री पहुंची तो सभी कर्मचारियों के मोबाइल जब्त कर लिए थे। 25 से 30 की संख्या में 10 से अधिक गाड़ियों के साथ अफसर आए हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed