{"_id":"62ffcbc1cb2197070d15eabe","slug":"income-tax-raid-in-varanasi-29-hour-raid-on-jewelery-trader-evidence-of-tax-evasion-found","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IT Raid: वाराणसी में आभूषण व्यवसायी के यहां 29 घंटे तक चली छापेमारी, टैक्स चोरी के मिले सबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IT Raid: वाराणसी में आभूषण व्यवसायी के यहां 29 घंटे तक चली छापेमारी, टैक्स चोरी के मिले सबूत
Fri, 19 Aug 2022 11:13 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:13 PM IST
सार
वाराणसी के ठठेरी बाजार स्थित आभूषण व्यवसायी के यहां गुरुवार सुबह हुई छापेमारी शुक्रवार को दोपहर तीन बजे तक चली। इस दौरान आयकर टीम को कर चोरी के कई प्रमाण भी मिले हैं।
विज्ञापन
विस्तार
वाराणसी के ठठेरी बाजार स्थित आभूषण व्यवसायी के यहां 29 घंटे तक छापेमारी की कार्रवाई हुई। इस दौरान आयकर टीम को कर चोरी के कई प्रमाण भी मिले हैं। टीम ने यहां से लेनदेन के साथ ही कई जरूरी कागजातों, कंप्यूटर हार्डडिस्क को अपने कब्जे में लिया है। अब जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बड़ी कर चोरी सामने आ सकती है।
विज्ञापन
अपर आयकर आयुक्त जांच अजय कुमार के निर्देशन में करीब दर्जन भर आयकर अधिकारियों की टीम बृहस्पतिवार से ही ठठेरी बाजार निवासी सोनू सेठ एंड ब्रदर्स के वहां छापेमारी कर रही थी। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से शुरू छापेमारी शुक्रवार को दोपहर तीन बजे तक चली।
विज्ञापन
इस दौरान टीम ने बिना वैध कागजात के लेनदेन का व्यापार करने के मामले में बनारस से बिहार के सिवान जिले तक फैले आभूषण व्यापारी के कारोबार की जांच पड़ताल की है। अधिकारियों के मुताबिक ठठेरी बाजार निवासी सोनू सेठ एंड ब्रदर्स लंबे समय से बिना वैध कागजात के व्यापार कर रहे थे। आभूषण व्यापारी बनारस से बिहार तक व्यापार कर रहे थे लेकिन राजस्व का भुगतान नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान आयकर विभाग ने भारी मात्र अघोषित आभूषण, कच्चा माल और वित्तीय अनियमितता पकड़ी। व्यापार की जानकारी किसी को न मिले इस वजह से पश्चिम बंगाल के कारीगरों से ही काम कराते थे। अधिकारियों के मुताबिक बरामद दस्तावेज और सामग्रियों की मिलान के बाद जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।