फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Income tax department's website collapsed, trouble increased

आयकर विभाग की वेबसाइट का सर्वर ध्वस्त, बढ़ी परेशानी

Thu, 31 Dec 2020 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Income tax department's website collapsed, trouble increased
वाराणसी। आयकर रिटर्न सहित जीएसटी संबंधित रिटर्न भरने वालों को बुधवार को सर्वर ध्वस्त होने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा। 31 दिसंबर तक अंतिम तिथि होने की वजह से अचानक सर्वर पर भार बढ़ गया। बुधवार को दोपहर से ही ध्वस्त सर्वर शाम करीब 7.30 बजे जाकर ठीक हुआ तब लोगों ने राहत की सांस ली। उधर सरकार ने भी रिटर्न भरने की तिथि भी बढ़ा दी, जिसके बाद सर्वर पर रिटर्न भरने वालों वालों की संख्या थोड़ी बहुत कम हुई।
विज्ञापन

आयकर विभाग की ओर से रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर थी। जैसे-जैसे तिथि नजदीक आती जा रही है, वेबसाइट पर रिटर्न भरने वालों की संख्या भी बढ़ती गई। सबसे अधिक भार बुधवार को रहा। तिथि न बढ़ने की आशंका में लोग जल्दी जल्दी अपना रिटर्न भरने में लगे रहे। दोपहर तक सर्वर सही चला लेकिन इसके बाद ध्वस्त हो गया और लोग रिटर्न नहीं भर सके। आयकर अधिवक्ता हो या सीए हर कोई सर्वर ठीक होने का इंतजार करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed