फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   income tax Department raids properties of UP BJP leader and liquor businessman Om Prakash Jaiswal doubts of tax evasion worth crores

ओम प्रकाश जायसवाल के कई प्रतिष्ठानों पर आयकर का छापा: सुबह से देर रात तक चलती रही कार्रवाई, करोड़ों की कर चोरी की आशंका

Fri, 23 Jul 2021 12:50 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 23 Jul 2021 12:50 AM IST
सार

आयकर विभाग की टीम  के एक अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि शुरुआती जांच में करोड़ों की कर चोरी का मामला प्रकाश में आया है। व्यापक जांच पड़ताल के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 

विज्ञापन
income tax  Department raids properties of UP BJP leader and liquor businessman Om Prakash Jaiswal doubts of tax evasion worth crores
ओम प्रकाश जायसवाल के आवास के बाहर आयकर विभाग की गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयकर विभाग की टीम ने सुबह आठ बजे ओम प्रकाश जायसवाल और उनके परिवार से जुड़े लोगों के जौनपुर के शाहगंज और वाराणसी स्थित आवासों और होटल, फैक्ट्री सहित कई प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। दोनों जगह सुबह आठ बजे शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक जारी रही। टीम ने पहुंचते ही लोगों के बाहर जाने और अंदर आने पर पाबंदी लगा दी।

विज्ञापन


24-25 गाड़ियों के साथ अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही आयकर विभाग की टीम में सुरक्षा कर्मी सहित 100 से ज्यादा लोग शामिल थे। प्रमुख रूप से जेसीज चौक स्थित आवास, आजमगढ़ रोड स्थित फार्म हाउस के साथ गल्ला मंडी स्थित कार्यालय, सीसी रोड स्थित फ्लोर मिल सहित उनके परिवार से जुड़े लोगों के होटल फैक्ट्री व अन्य प्रतिष्ठानों से नकदी, कागजात, कंप्यूटर व अन्य दस्तावेजों को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन


उनकी भयोहू व नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल और उनके पति प्रदीप जायसवाल से भी घंटों पूछताछ की गई। साथ ही उन्हें लेकर रात आठ बजे जेसीज चौराहे स्थित उनके आवास पर पहुंची। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 में ओमप्रकाश जायसवाल ने भाजपा के टिकट पर शाहगंज विधानसभा से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं वाराणसी में भी शराब कारोबारी के चार भाइयों में से एक के नाटी इमली स्थित आवास, मलदहिया में उनके सीए के कार्यालय पर सुबह छापा मारा गया। यहां भी सभी के मोबाइल जब्त कर लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी। टीम ने इस दौरान उनकी फैक्ट्री और होटल के क्रय-विक्रय रिकार्ड के साथ बैंक खाते, जमीनों की खरीददारी के कागजात के साथ कंप्यूटरों की हार्ड डिस्क भी कब्जे में ले ली हैं।

बताया जा रहा है कि प्रधान आयकर आयुक्त वाराणसी सुनील माथुर के नेतृत्व में आयकर विभाग की टीम कार्रवाई कर रही है। टीम में वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, आजमगढ़ सहित कुछ और जिले के अधिकारी शामिल हैं। जिनकी दो शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है।

पहली शिफ्ट में अधिकारियों ने सुबह आठ से शाम सात बजे तक कार्रवाई की। इसके बाद दूसरी शिफ्ट के अधिकारियों को लगाया गया। टीम के एक अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि शुरुआती जांच में करोड़ों की कर चोरी का मामला प्रकाश में आया है। व्यापक जांच पड़ताल के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

उधर पूर्व चेयरमैन व उनके परिवार के लोगों से संपर्क करने की कोशिश की गई तो संपर्क नहीं हो सका। आयकर विभाग की टीम  के एक अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि शुरुआती जांच में करोड़ों की कर चोरी का मामला प्रकाश में आया है। व्यापक जांच पड़ताल के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 

ओमप्रकाश की है राजनीति में ऊंची पहुंच

शराब कारोबारी से नेता बने ओमप्रकाश जायसवाल ने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया। वहीं, उनके भाई प्रदीप जायसवाल नगर पालिका शाहगंज के मनोनीत सभासद होने के साथ ही भाजपा के नगर अध्यक्ष हैं। जबकि खुद ओम प्रकाश जायसवाल रामलीला समिति के संरक्षक हैं। इसके अलावा सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर, आरएसएस समेत गोशाला आदि से जुड़े हैं।

खेतासराय कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित गोला बाजार खरीदने के बाद वह एक बार फिर चर्चाओं में आ गए थे। जिसकी कीमत 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का बताई जाती है। बताया कि खेतासराय गोला निवासी एक व्यवसायी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इसकी शिकायत की थी। इसे भी कुछ लोग कार्रवाई की कड़ी से जोड़ कर देख रहे हैं।

जौनपुर जिले में हैं कई हैं दुकानें

ओम प्रकाश की पहले 40 से अधिक शराब की दुकानें थी। इसके अलावा शराब गोदाम भी था। हालांकि इस समय दुकानों की संख्या काफी कम हो गई है। इन दुकानों की बिक्री का पैसा ओमप्रकाश के शाहगंज स्थित फार्म हाउस पर बने ऑफिस में जमा होता था। हालांकि बुधवार को बकरीद के चलते बैंक बंद रहने के चलते पैसा बैंक में जमा नहीं हो पाया था।

ओमप्रकाश जायसवाल व भाई प्रदीप जायसवाल को पुलिस ने दो सुरक्षा कर्मी उपलब्ध कराए हैं। पत्नी माधुरी जायसवाल के जिला पंचायत सदस्य पद पर हार के बाद ओम प्रकाश ने तत्कालीन पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर से जान माल की सुरक्षा हेतु सुरक्षा कर्मी उपलब्ध कराने की गुहार लगाई थी। जिसके बाद मई माह में दो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

छापेमारी से व्यापारियों में रहा हड़कंप, दुकानें रहीं बंद

आयकर विभाग के छापे से नगर की ज्यादातर दुकानें के शटर धड़ाधड़ गिर गए।  लोग एक दूसरे से इसकी जानकारी लेते रहे। वहीं, ओम प्रकाश जायसवाल के फार्म हाउस पर शुभचिंतक व स्टाफ के लोग सारा दिन चक्कर लगाते दिखे। लेकिन विभाग के सख्त निर्देश के चलते सुरक्षा में लगे जवानों ने किसी को भी आसपास नहीं फटकने दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed