फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Inauguration of two new Amrit Bharat trains from Banaras Railway Station

PM Modi in Varanasi: बरेका से पीएम मोदी, बनारस रेलवे स्टेशन से ज्योति ने दिखाई अमृत भारत को हरी झंडी

Tue, 28 Apr 2026 06:15 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 28 Apr 2026 06:15 PM IST
सार

बनारस रेलवे स्टेशन से मंगलवार को दो नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्य समारोह का आयोजन बरेका में किया गया। 

विज्ञापन
Inauguration of two new Amrit Bharat trains from Banaras Railway Station
अमृत भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस स्टेशन पर पहली बार जब अमृत भारत जैसी स्पेशल ट्रेन की गार्ड महिला रही और उन्होंने ट्रेन को चलवाया। काशी में आयोजित नारी सम्मेलन में बरेका परिसर स्थित मुख्य मंच से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस-पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। साथ ही ट्रेन की गार्ड ज्योति कुमारी ने भी हरी झंडी दिखाई, इसके बाद ट्रेन चल दी। प्लेटफॉर्म नंबर 8 से रवाना हुई 22 कोच वाली नई ट्रेन में पहले दिन रेल कर्मियों ने परिवार के सदस्यों के साथ सफर किया।
विज्ञापन


मंगलवार को दोपहर में प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर फूल-मालाओं से सजी अमृत भारत ट्रेन आकर खड़ी हो गई। शाम करीब 5.50 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रेन को बरेका से हरी झंडी दिखाई तो बनारस स्टेशन से रवाना हुई। 
विज्ञापन


इस मौके पर कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम उदय बोरवणकर, डीआरएम आशीष जैन, स्टेशन निर्देशक लवलेश राय सहित अन्य अधिकारियों ने भी हाथ हिलाकर ट्रेन के लोको पायलट संजय कुमार, तपन राम के साथ ही महिला गार्ड ज्योति कुमारी सहित ट्रेन में जाने वाले अन्य रेलवे, आरपीएफ स्टाफ का अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने बरेका परिसर से ही बनारस-पुणे अमृत भारत के साथ ही अयोध्या से मुंबई तक चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed