फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Inauguration of public participation in NRI summit from today

बनारसः प्रवासी भारतीय सम्मेलन में जनसहभागिता का शंखनाद आज से

Sat, 13 Oct 2018 01:33 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 13 Oct 2018 01:33 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of public participation in NRI summit from today
बनारस में अगले वर्ष जनवरी में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन में काशी की जनसहभागिता और जागरूकता के लिए शनिवार से प्रशासन शंखनाद करेगा। अस्सी घाट पर शंखनाद कार्यक्रम के जरिए 100 दिन के आयोजनों की शृंखला शुरू होगी।
विज्ञापन


13 अक्तूबर से शुरू होकर 23 जनवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर ली गई है। अस्सी घाट पर 15 पुजारियों द्वारा विधिवत पूजा पाठ के बाद शनिवार को प्रवासी भारतीय सम्मेलन की शुरुआत होगी।
विज्ञापन


21 जनवरी से शुरू होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन में जनसहभागिता के लिए प्रशासन पूरे शहर में अभियान चलाएगा। 100 दिन तक चलने वाली कार्यक्रमों की शृंखला में प्रत्येक 10 दिन में बड़े आयोजन होंगे। घाटों पर ऐसे खेलों का आयोजन किया जाएगा, जो विलुप्त हो चुके हैं। पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा शहर में चौराहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, पैदल, बाइक और नाव रैलियों का आयोजन होगा। डीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम पांच बजे से शंखनाद कार्यक्रम होगा। इसमें विधिवत पूजन के बाद शुरुआत होगी।


उधर, शंखनाद कार्यक्रम के दौरान मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल प्रवासी भारतीय सम्मेलन की वेबसाइट लांच करेंगे। इसमें प्रवासियों के पंजीकरण से लेकर काशी आतिथ्य और स्थानीय स्तर पर होने वाले आयोजनों का पूरा विवरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed