फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Inauguration of 19 high mast lights and five open gyms

Varanasi News: 19 हाईमास्ट लाइट, पांच ओपन जिम का लोकार्पण

Fri, 11 Apr 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of 19 high mast lights and five open gyms
सोनभद्र। नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद ने बृहस्पतिवार को नगर के विभिन्न वार्डों में 2.69 करोड़ रुपये से हुए कार्यों का लोकार्पण किया। इन कार्यों में 19 हाईमास्ट लाइट, पांच ओपन जिम, स्ट्रीट सहित अन्य कार्य शामिल हैं। इन्हें इंडियन ऑयल के सीएसआर मद से कराया गया है।
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह के समीप आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि नगर के विकास के लिए इंडियन ऑयल के सीएसआर मद से धनराशि उपलब्ध हुई थी। इसके माध्यम से कार्य कराए गए थे, जिसे जनता को समर्पित कर दिया गया है। बताया कि नगर के विभिन्न वार्डों में 19 हाईमास्ट लाइट लगवाए गए हैं। इसके अलावा स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह, चाचा नेहरू पार्क, अकड़हवा तालाब, तहसील परिसर पार्क, जिलाधिकारी आवास मंदिर के समीप पांच ओपन जिम की स्थापना हुई है। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर छपका पावर हाउस से सर्किट हाउस तक पथ प्रकाश के लिए स्ट्रीट लाइट लगी है। इन कार्यों से नगर की आम जनता को सहूलियत मिलेगी। नगर में शामिल हुए गांवों में भी बेहतर सुविधाओं के लिए कार्य कराए जा रहे हैं। इस मौके अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव, जेई मनीष कुमार, सभासद प्रियंका, अनवर अली, मनोज चौबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed