{"_id":"5fecc5d7348be73cf675c555","slug":"in-this-area-of-varanasi-they-were-made-illegal-weapon-in-a-hut","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी के इस इलाके में झोपड़ी में अवैध तरीके से बनाते थे असलहे, बिहार तक फैला था गोरखधंधे का नेटवर्क ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी के इस इलाके में झोपड़ी में अवैध तरीके से बनाते थे असलहे, बिहार तक फैला था गोरखधंधे का नेटवर्क
Thu, 31 Dec 2020 12:11 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 31 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
बरामद असलहे
- फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी के बजरडीहा क्षेत्र की जिवधीपुर स्थित एक झोपड़ी में अवैध तरीके से असलहे बनाने और बेचने के साथ बाइक चुरा कर खड़ी करने के अड्डे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मौके से चोरी की छह बाइक, तीन अर्धनिर्मित तमंचा, एक अर्धनिर्मित देशी बंदूक, कारतूस, असलहे बनाने के उपकरण, एक तमंचा और 2500 रुपये पुलिस ने बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की शिनाख्त गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना के मिसरौली के सरवन विश्वकर्मा, करंडा थाना के धरम्मरपुर के अंकित यादव और बजरडीहा नई बस्ती के माहताब के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि जिवधीपुर में एक झोपड़ी में अवैध तरीके से असलहा बनाने और बेचने का काम किया जाता है। इसके साथ ही वहां बाइक चुराकर खड़ी की जाती है। सूचना के आधार पर थाने की पुलिस टीम के साथ घेरेबंदी कर छापा मारा गया।
विज्ञापन
गाजीपुर निवासी दोनों आरोपियों ने बताया कि वह माहताब के साथ हाल के दिनों में ही जिवधीपुर में एक झोपड़ी में असलहे बना कर बेंचना शुरू किए थे। इसके साथ ही उनके गिरोह के अन्य सदस्य शहर के अलग-अलग इलाकों से बाइक चुरा कर वहीं लाते थे। चंदौली और बिहार में ग्राहक तय होने पर उन्हें बाइक बेच दी जाती थी। बाइक चुराने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन