फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In the last seven years, 21,424 thousand new patients were admitted to the Cancer Institute and 83,372 thousand underwent surgery.

Varanasi News: कैंसर संस्थान में सात साल में 21424 हजार नए मरीज, 83,372 हजार की हुई सर्जरी

Sun, 22 Feb 2026 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
In the last seven years, 21,424 thousand new patients were admitted to the Cancer Institute and 83,372 thousand underwent surgery.
महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान और होमी भाभा कैंसर अस्पताल में सात साल में 21424 हजार नये मरीजों ने ओपीडी में डॉक्टर को दिखाया। इस अवधि में करीब 83,372 हजार मरीजों की सर्जरी की गई। दोनों संस्थानों के स्थापना के सात साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में यह आंकड़े जारी किए गए। इस दौरान संस्थान में जल्द ही डीएनबी कोर्स शुरू करने की भी घोषणा की गई।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में कैंसर संस्थान और अस्पताल का लोकार्पण हुआ। इस साल स्थापना दिवस की शुरूआत 21 फरवरी को सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) से हुई। 22 फरवरी को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समारोह सम्पन्न होगा। कार्यक्रम में बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कैंसर संस्थान की ओर से मरीजों की सेवा की सराहना की। कैंसर संस्थान के निदेशक प्रो. सत्यजीत प्रधान ने कहा कि अब तक करीब 50 हजार आर्थिक रूप से ऐसे कमजोर मरीजों को अस्पताल के मेडिकल सोशल वर्क विभाग के माध्यम से विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी योजनाओं के माध्यम से बेहतर इलाज किया गया। करीब 500 करोड़ रुपये की सहायता उपलब्ध कराई गई है। साल 2018 में जहां कुल 6,307 नए मरीजों का पंजीकरण हुआ था, वहीं वर्ष 2025 में यह बढ़कर 27,731 हो गया। इस तरह सात साल में 21424 नए मरीज आए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्थापना के बाद से अब तक कुल 1.5 लाख से ज्यादा नए मरीजों का पंजीकरण कर इलाज उपलब्ध कराया गया है। इस दौरान कुल 83,372 सर्जरी की गई, जबकि 19,706 मरीजों को रेडियोथेरेपी और 5,53,377 साइकल कीमोथेरेपी भी दी गई है। पिछले साल ही राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एन. एम.सी.) द्वारा रेडियोडायग्नोसिस में एमडी, जबकि पैलिएटिव मेडिसिन में डीएनबी पाठ्यक्रम शुरू करने की स्वीकृति मिल चुकी है। इस दौरान आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो.एसएन संखवार, डॉ. हरित चतुर्वेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed