Kashi vishwanath dham: काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन के नाम पर मांगे पैसे, सेवादार व सुरक्षाकर्मी धराए
उपजिलाधिकारी शंभू दयाल और पुलिस टीम ने शाम को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का निरीक्षण किया। गेट नंबर चार पर निजी सुरक्षाकर्मी रोहित दर्शनार्थियों से स्पर्श दर्शन के नाम पर पैसा लेते हुए पाया गया। जांच से पता चला कि सुलभ कंपनी का सेवादार अभिषेक की संलिप्तता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन कराने के नाम पर पैसा मांगने के आरोप में मंगलवार को दो आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ चौक थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
यह भी पढ़ें- बच्चा चोरी गिरोह के कारनामे: उठाए जाते थे गरीब बच्चे, एक-डेढ़ लाख में बेचते, खरीदने वालों की होती थी ये शर्त
उपजिलाधिकारी शंभू दयाल और पुलिस टीम ने शाम को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का निरीक्षण किया। गेट नंबर चार पर निजी सुरक्षाकर्मी रोहित दर्शनार्थियों से स्पर्श दर्शन के नाम पर पैसा लेते हुए पाया गया। जांच से पता चला कि सुलभ कंपनी का सेवादार अभिषेक की संलिप्तता है। टीम ने दोनों के खिलाफ चौक थाने में मुकदमा दर्ज कराया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि दोनों आउट सोर्सिंग कर्मचारियों के खिलाफ मंदिर प्रशासन की ओर से मंदिर के कार्यों में बाधा पहुंचाने और दर्शनार्थियों से पैसा लेने के मामले में मुकदमा कराया गया है।