फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In the Kali Yuga, the Shrimad Bhagavatam is akin to nectar Balvyas.

कलिकाल में अमृत के समान है श्रीमदभागवत: बालव्यास

Sun, 23 Aug 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
In the Kali Yuga, the Shrimad Bhagavatam is akin to nectar Balvyas.
वाराणसी। महमूरगंज स्थित शुभम लॉन में श्रीकाशी सत्संग सेवा समिति की ओर से चल रही श्रीमदभागवत कथा के पांचवें दिन शनिवार को कथा मर्मज्ञ पं. श्रीकान्त शर्मा बालव्यास ने कहा कि यदि कलियुग में अमृत का रसपान करना है तो भागवत कथा का श्रवण करें। इसमें अमृत भरा है, हम सभी को प्रभु की कथाओं को सदैव सुनते रहना चाहिए, यह कथा जीवात्मा को परमात्मा से मिलाने का सर्वोत्तम साधन है। उन्होंने कहा कि भागवत की कथा कभी पुरातन नहीं हो सकती, यह नित नवीन है। जितने बार भी सुनेंगे उतनी बार भगवान की नई कथा ही लगेगी। यह कथा अनंत कोटि लाभ देने वाली कथा है, कथा श्रवण करने वाले को और कथा श्रवण कराने वाले दोनों को यह लाभ प्राप्त होता है।
विज्ञापन

बालव्यास ने कहा कि ब्रज का चरित्र प्रेम का महायोग है। भगवान को धन की आवश्यकता नहीं है, उन्हें सिर्फ धर्म चाहिए। श्रीकृष्ण ने कंस को मारा धन के लिए नहीं, उसके साम्राज्य के लिए नहीं बल्कि उसके अधर्म से मुक्ति दिलाने को उसका संहार किया और मथुरा का सारा राजपाट अपने नाना उग्रसेन को सौंप दिया। कथा में श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह पर भक्तों ने भावविभोर होकर नृत्य किया। आओ मेरी सखियां मुझे मेहंदी लगा दो जैसे अन्य गीतों पर भक्तों ने खूब नृत्य किया। विवाह की सजी मोहक झांकी का दर्शन किए। इस मौके पर अनूप सराफ, अवधेश खेमका, सुरेश तुलस्यान, अजय यादुका, संजीव अग्रवाल, पवन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, राजेश गट्टानी, कृष्ण कुमार काबरा, किशन केडिया, गोपाल अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed