{"_id":"fc8b375cc46d35d5fbc166a3c9b423b6","slug":"in-the-chaos-of-the-current-hit-power-poles-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के खंभे में करंट उतरने से अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के खंभे में करंट उतरने से अफरातफरी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
Updated Mon, 15 Feb 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी विश्वनाथ मंदिर के रेड जोन स्थित शनि देव चैनल के पास रविवार की दोपहर बिजली के एक खंभे में करेंट उतरने से अफरातफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल वहां घेरा बनाकर श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर किया। आनन-फानन में बिजली काटी गई। करीब आधे घंटे बाद खामी दूर की गई।
इसके बाद सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली। रविवार की दोपहर करीब तीन बजे शनि देव चैनल के पास स्थित बिजली के खंभे में अचानक करेंट उतरने लगा। इसका आभास होने के बाद पास के दूकानदारों ने इसकी सूचना सुरक्षाकर्मियों को दी।
सूचना के बाद फौरन सुरक्षाकर्मियों ने उधर से गुजर रहे श्रद्धालुओं और अन्य लोगों को हटाया। वहां बैरिकेडिंग कर इसकी सूचना बिजली विभाग के कं ट्रोल रूम को दी। कुछ ही देर में खामी को दूर कर लिया गया। लोगों का कहना है कि शनिवार की शाम बिजली के खंभे से मरकरी लाइट गिर गई थी।