फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In simply way Chrissmess happemed in Vishap house

सादगी से बिशप हाउस में मनेगा क्रिसमस

Wed, 24 Dec 2014 02:15 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Wed, 24 Dec 2014 02:15 AM IST
विज्ञापन
In simply way Chrissmess happemed in Vishap house

वाराणसी। क्रिसमस का आगाज बुधवार को मध्यरात्रि से तब होगा जब पूरा मसीही समुदाय गिरजाघर में प्रभु की स्तुति और आराधना के लिए इकट्ठा होगा।

विज्ञापन

इस दौरान सेंट मेरीज कैथड्रल चर्च में विशेष प्रार्थना भी होगी लेकिन हर बार की तरह इस बार ना बिशप हाउस की सजावट होगी और ना ही क्रिसमस मिलन का आयोजन होगा।
विज्ञापन

ये जानकारी मंगलवार को बिशप हाउस कैंटोंमेंट में आयोजित प्रेसवार्ता में वाराणसी धर्मप्रंात के प्रशासक फादर यूजीन जोसफ ने दीं।
उन्होंने बताया कि बिशप पैट्रिक डीसूजा के निधन के शोक में इस बार क्रिसमस सादगी से मनाया जाएगा। हालांकि तीन दिवसीय क्रिसमस मेला चर्च परिसर में हर साल की तरह लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मेले का उद्घाटन अपराह्न एक बजे होगा। हर बार की तरह इस बार भी मेले का मुख्य आकर्षण बाइबिल प्रदर्शनी होगी। प्रदर्शनी दोपहर एक से रात नौ बजे तक खुली रहेगी।
 मेले में कठपुतली नृत्य, खेलकूद, झूला बच्चों केलिए खास होगा। प्रेसवार्ता के दौरान वर्ष 2015 के कैलेंडर का लोकार्पण भी किया गया।
उध्ार, वाराणसी धर्मप्रांत के प्रशासक फादर यूजीन जोसफ ने धर्मांतरण का विरोध किया है। बिशप हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान इस बाबत जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि धर्मांतरण का हम पूरी तरह से विरोध करते हैं।
सभी को देश के संविधान और कानून का पालन करना चाहिए। कहा कि जबरदस्ती किसी का धर्मांतरण नहीं किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed