फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In reply to 171, Vidyut TRD's team was restricted to 141, RPF won by 30 runs and reached the semi-finals.

Varanasi News: 171 के जवाब में विद्युत टीआरडी की टीम 141 पर सिमटी, 30 रन से जीत आरपीएफ सेमीफाइनल में

Mon, 22 Dec 2025 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
In reply to 171, Vidyut TRD's team was restricted to 141, RPF won by 30 runs and reached the semi-finals.
वाराणसी में रविवार को  बीएचयू के एफी​थिएटर मैदान में आयोजित दिव्यागं क्रिकेट में खेलते उतर प्रद
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल की ओर से रविवार को लहरतारा स्थित मिनी स्टेडियम में अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता खेली गई। इसका पहला क्वार्टर फाइनल रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ और विद्युत टीआरडी के बीच खेला गया। 171 के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी विद्युत टीआरडी की टीम 141 पर सिमट गई। 30 रनों से जीती आरपीएफ की टीम सेमीफाइनल में पहुंचीं।
विज्ञापन

आरपीएफ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 171 रन बनाए। आरपीएफ के रामप्रवेश ने 35 गेंद पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 45 रन, संतोष ने 16 गेंद पर पांच चौक और एक छक्के मदद से 31 रन, गिरजेश विश्वकर्मा ने 16 गेंद पर दो चौके और दो छक्के की मदद से 29 रन और शेषनाग ने 19 गेंद पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाए। गेंदबाजी में विद्युत टीआरडी के खिलाड़ी मिथुन कुमार ने चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट, वरुण राय ने दो विकेट लिए। 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विद्युत टीआरडी की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 141 रन ही बना सकी। यह मैच आरपीएफ की टीम ने 30 रनों से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। विद्युत टीआरडी की तरफ से अमन वर्मा ने 21 गेंद पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 28 रन, आनंद कुमार ने 15 गेंद पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाए। आरपीएफ के सुमित ने चार ओवर में 14 रन देकर दो विकेट और शेषनाथ ने भी दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच पुरस्कार मंडल विद्युत इंजी. सौरव राठौर ने रामप्रवेश को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed