{"_id":"67e5995ffa8824ddb904eeb3","slug":"in-public-action-the-caught-thief-was-handed-over-to-the-police-jewelry-and-fake-pistol-recovered-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : पब्लिक एक्शन में, पकड़ा चोर पुलिस को सौंपा, आभूषण और नकली पिस्टल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : पब्लिक एक्शन में, पकड़ा चोर पुलिस को सौंपा, आभूषण और नकली पिस्टल बरामद
Fri, 28 Mar 2025 12:01 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:01 AM IST
सार
घर के कमरे से आवाज आ रही थी इसी दौरान लोगों ने चोर को पकड़ लिया और इसके पास से चोरी का सामान बरामद कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
पकड़ा गया चोर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सारनाथ क्षेत्र के घर में परिवार के लोग सो रहे थे कि अचानक कमरे में हलचल सुनाई दी। घर के लोग जब कमरे के नजदीक पहुंचे तो आवाज भी आती हुई दिखी जिसके बाद दरवाजा खुलवाने के लिए खटखटाया। अंदर मौजूद चोर ने नकली पिस्टल से डराने का प्रयास किया लेकिन घर वालों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे छीन लिया और इसके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया।
विज्ञापन
मामले की सूचना पुलिस को दी गई और इसी बीच पड़ोस के लोग भी जग गए जिसके बाद पब्लिक ने भी चोर को पीटा। पुलिस पहुंची तो चोर को हिरासत में लिया ओर थाने ले गई। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोग सतर्क नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन