फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In Mahul Poisonous Liquor Case, the Deputy Excise Commissioner was accused

माहुल जहरीली शराब कांड में उप आबकारी आयुक्त पर गिरी गाज

Wed, 09 Mar 2022 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
In Mahul Poisonous Liquor Case, the Deputy Excise Commissioner was accused
माहुल में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में मंगलवार देर रात कार्रवाई की गई है। शासन से उप आबकारी आयुक्त लाल बहादुर मिश्रा को देर रात आजमगढ़ से हटाकर प्रयागराज से संबद्ध करने का निर्देश दिया गया है। इसके पहले इस मामले में आबकारी विभाग के तीन कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन

अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बा स्थित सरकारी दुकान से शराब पीने से कई लोगों की मौत के बाद पुलिस प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की थी। इस दौरान क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रही शराब फैक्ट्री भी पकड़ी गई थी। मौके से पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया था, छह फरार घोषित किए गया थे। डीआईजी की तरफ से फरार चार आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित हुआ था। वहीं दो पर 25-25 हजार का इनाम एसपी की तरफ से घोषित किया गया था। पुलिस ने 25 हजार के दोनों इनामी शराब कारोबारियों को देवगांव व फूलपुर कोतवाली क्षेत्र से वहीं दो शराब माफियाओं को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के पास से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। आबकारी विभाग के द्वारा पूर्व में तीन विभागीय लोगों को निलंबित करने की कार्रवाई की गई। जहरीली शराब कांड में जिलाधिकारी ने अपनी रिपोर्ट 25 फरवरी को शासन में भेजी थी। इस पर मंगलवार की देर रात उप आबकारी आयुक्त लाल बहादुर मिश्रा को आजमगढ़ से हटाकर प्रयागराज स्थित मुख्यालय से संबंध कर दिया गया है। अब तक निलंबित किए गए कर्मियों में निरीक्षक नीरज सिंह, आरक्षी सुमन कुमार पांडेय व राजेंद्र प्रताप सिंह प्रमुख हैं। इतना ही नहीं पुलिस विभाग ने एसओ अहरौला संजय कुमार सिंह को भी निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed