ससुराल में रौब झाड़ने के लिए पहनकर आता था सिपाही की वर्दी ; पुलिस ने पकड़ा, अब होगी जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में ससुराल में रौब झाड़ने और लॉकडाउन में अनावश्यक घूमने के लिए सिपाही की वर्दी पहनना एक युवक को सोमवार की देर शाम महंगा पड़ गया। गर्मी के मौसम में टेरीकॉट के कपड़े की जगह ठंडी के मौसम की खाकी की शर्ट पहने देख पुलिस को शक हुआ तो युवक से पूछताछ शुरू हुई।
पुलिस कड़ाई से पेश आई तो युवक ने स्वीकार कर किया कि उसने गलती की है। उसकी शिनाख्त चोलापुर थाना के दशांव निवासी कृष्णा राय के तौर पर हुई है। युवक के खिलाफ सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
सारनाथ इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह ने बताया कि वह शाम के समय रजनहिया क्षेत्र की ओर गश्त पर निकले थे। इसी दौरान एक युवक बाइक से खाकी वर्दी पहने हुए दिखा। इन दिनों पुलिस कर्मी टेरीकॉट का खाकी शर्ट पहनते हैं। मगर, बाइक सवार युवक ठंडी में पहनी जाने वाली अंगोला (गर्म कपड़े) की खाकी शर्ट पहना हुआ था। इसी वजह से उस पर शक हुआ तो पूछताछ शुरू की गई।
युवक ने बताया कि उसकी ससुराल रजनहिया में है। बीते छह माह से वह जब कभी ससुराल आता था तो रौब झाड़ने के लिए सिपाही की वर्दी पहने रहता था। इधर जब से लॉकडाउन घोषित हुआ है तो सिपाही की वर्दी पहन कर कहीं आने-जाने में भी सहूलियत होती थी।
हालांकि उसे यह नहीं पता था कि पुलिस ठंडी और गर्मी के दिनों में अलग-अलग कपड़े की वर्दी पहनती है। इसी वजह से वह पकड़ा गया। इंस्पेक्टर सारनाथ ने बताया कि युवक को मंगलवार को अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा।