फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In laws haircut to married woman for dowry in sonbhadra

यूपीः दहेज में नहीं मिली साइकिल और पंखा तो विवाहिता के मुंडवाए बाल, किया निर्वस्त्र

Thu, 18 Oct 2018 10:07 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र Updated Thu, 18 Oct 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
In laws haircut to married woman for dowry in sonbhadra
पीड़िता - फोटो : amar ujala
यूपी में दहेज लोभियों ने हद ही कर दी। दहेज में साइकिल और पंखा न मिलने पर ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट की और सिर के बाल मुंडवा दिए। इसके अलावा विवाहिता की सास ने उसे निर्वस्त्र भी किया।
विज्ञापन


पीड़िता ने थाने पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं सीओ दुद्धी सुनील कुमार विश्नोई ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इंकार किया है। साथ ही कहा कि तहरीर मिली तो मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


जिले के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के दीघुल गांव की मानती देवी ने तहरीर देकर कहा है कि जब से उसकी शादी हुई है, उसके ससुराल वाले उससे दहेज में साइकिल और पंखा लाने के लिए दबाव बना रहे थे। साइकिल और पंखे की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से कार्रवाई की मांग की

In laws haircut to married woman for dowry in sonbhadra
यूपी पुलिस
पिछले सप्ताह उसके पति विनोद और घर वालों ने उसके सिर के बाल मुंडवाकर उसकी पिटाई भी की। यह भी धमकी दी कि उसके सिर में में चूना लगाकर कौवा हांकने का काम कराया जाएगा। पीड़िता ने उसने सास पर निर्वस्त्र कर पीटने का भी आरोप लगाया। कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। 

उधर ससुरालियों का कहना है कि लड़की अर्ध विक्षिप्त है और उसका पति भी विकलांग है। उन्होंने कहा सिर में फोड़े होने की वजह से उसके सिर के बाल मुंडवा दिए। अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल डॉ. अवधेश सिंह ने भी मामला संज्ञान में न होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed