फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In Kashi celebrating the swearing-in of Yogi government in Ikana

इकाना में योगी सरकार का शपथग्रहण का जश्न मना काशी में

Sat, 26 Mar 2022 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
In Kashi celebrating the swearing-in of Yogi government in Ikana
योगी सरकार के शपथग्रहण का जश्न काशी ने भी जमकर मनाया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में जैसे-जैसे शपथग्रहण समारोह आगे बढ़ रहा था वैसे-वैसे उत्सवी रंगों वाली काशी में भी उल्लास के विविध रंग बिखर रहे थे। उत्तरवाहिनी गंगा के किनारे मंदिरों में घंटा-घड़ियाल की गूंज तो बाबा के धाम में आतिशबाजी का भव्य नजारा अभिभूत कर देने वाला था।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही काशी में जश्न का माहौल शुरू हो गया था। मंदिरों में रुद्राभिषेक, पूजन के साथ ही शहर में विभिन्न संगठनों की ओर से नए मंत्रिमंडल के गठन के स्वागत में मिठाइयां बांटी गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस से प्रदेश में तीन मंत्री अनिल राजभर, रविंद्र जायसवाल और दयाशंकर मिश्र दयालु ने शपथ ली तो काशीवासियों के उल्लास का रंग और भी चटख हो उठा। इस बार भी योगी सरकार में काशी से तीन मंत्रियों की तिकड़ी क्षेत्र के विकास का दारोमदार संभालेगी। बाबा के धाम में मंदिर चौक और गेट वे ऑफ कॉरिडोर पर जोरदार आतिशबाजी के नजारे ने हर किसी को दीपावली के जश्न का अहसास करा दिया। श्रद्धालुओं को मंदिर प्रशासन की ओर मिठाई भी बांटी गईं। वहीं, शहर के मंदिरों में भी पूजन के बाद मिठाईयां बांटने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन

मंत्रियों के घर बजे ढोल ताशे, बंटी मिठाइयां
वाराणसी। शिवपुर विधायक अनिल राजभर, उत्तरी विधायक रविंद्र जायसवाल और डीएवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. दयाशंकर मिश्र उर्फ दयालु को मंत्रिमंडल में शामिल होने पर समर्थकों में जश्न का माहौल रहा। दयालु के सिगरा स्थित चंद्रिका नगर कॉलोनी में जश्न का माहौल रहा। भाई जटाशंकर सिंह और रिश्तेदार ने ढोल नगाड़ों की थाप पर झूमे और लोगों में मिठाइयां बांटीं। अनिल राजभर के शिवपुर स्थित आवास पर पहुंचे रिश्तेदारों और समर्थकों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। खोजवां स्थित रविंद्र जायसवाल के मकान पर पहुंचे लोगों को मिठाइयां बांटी र्गइं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed