फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In Benaras, traders said, "I am alive if I have a life, I have announced to keep the market closed till May 2."

बनारस में व्यापारियों ने कहा, जान है तो जहान है, दो मई तक बाजार बंद रखने का किया एेलान

Tue, 27 Apr 2021 11:24 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 27 Apr 2021 11:24 AM IST
सार

मीरापुर बसही व्यापार मंडल ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक हफ्ते का स्वतः लॉकडाउन लगाने का लिया फैसला

विज्ञापन
In Benaras, traders said, "I am alive if I have a life, I have announced to keep the market closed till May 2."
बैठक करते हुए वाराणसी के व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए व्यापारियों ने खुद से एक सप्ताह तक लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। मीरापुर बसही उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व व्यापारियों ने निर्णय लिया कि दो मई तक सभी व्यापारी अपनी दुकानें बंद रखेंगे। व्यापारियों ने कहा कि जान है तो जहान है...कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने का सबसे अच्छा तरीका लॉकडाउन ही है। 

विज्ञापन


व्यापार मंडल के अध्यक्ष मृत्युंजय सोनकर ने कहा कि  कोरोना संक्रमण की इस महामारी में अपने कई व्यापारी साथी, रिश्तेदार इस हफ्ते हम लोगों को अलविदा कह गए। हर दिन काशी में संक्रमण मरीजों की संख्या हजार व दो हजार रह रही है। रोजाना मौतें हो रही हैं। इसे देखते हुए कम से कम एक हफ्ते का स्वत: अपने व्यापारिक क्षेत्र में लॉकडाउन लगाया जाए।

विज्ञापन

संरक्षक महेश्वर सिंह, भोलानाथ पटेल व राज बहादुर सोनकर ने भी कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए और अपने व्यापारियों को सुरक्षित करने के लिए एक हफ्ते के लाॅकडाउन लगाने की प्रस्ताव को अपनी-अपनी मंजूरी दी। शहर के व्यापारियों से अपील किया कि आप अपने प्रतिष्ठान को स्वत: लॉकडाउन करें, अति आवश्यक सेवा के व्यापारी दुकानदार एक दूसरे से दूरी बनाए रखे, मास्क लगाएं व अपने दुकान को सैनिटाइज करते हुए समयानुसार व्यापार करें।

संगठन के कोषाध्यक्ष अजय यादव, संगठन मंत्री शेखर बाबा, रामजी पटेल (बबलू), राज कुमार सोनकर, विनोद शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष कंचन लता मौर्य, महिला प्रभारी अनीता पटेल, व्यापारी संतोष यादव, सोनू गौड़, गप्पू शर्मा, मोहन पटेल, दीपक झा, दिनेश यादव, जितेन्द्र पांडेय, सतीश पटेल, सरोज पटेल (खुनखुन) आदि व्यापारियों ने भी व्यापार मंडल के विचारों का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed