फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IMS BHU will get 192 doctors in the first week of August

अगस्त के पहले सप्ताह में आईएमएस बीएचयू को मिल जाएंगे 192 डॉक्टर

Mon, 19 Jul 2021 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
IMS BHU will get 192 doctors in the first week of August
आईएमएस बीएचयू में अगस्त के पहले सप्ताह से 192 नए डॉक्टर मिल जाएंगे। आयुर्वेद संकाय, मेडिसिल फैकल्टी और दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय सहित तीन संकायों के करीब 45 विभागों होने वाली सीनियर रेजिडेंट की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 15 जुलाई तक आवेदन के बाद इनके फार्मों की स्क्रीनिंग का काम पूरा हो चुका है। 22 से 24 जुलाई तक साक्षात्कार के बाद अगस्त के पहले सप्ताह में नए सीनियर रेजिडेंट की विभागों में तैनाती भी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

एक साथ 192 पदों पर सीनियर रेजिडेंट की तैनाती के बाद दूर दराज से आने वाले मरीजों को इलाज में पहले की अपेक्षा अधिक सहूलियत होगी। खास बात यह है कि इसमें मेडिसिन फैकल्टी से बाल रोग विभाग, एनेस्थीसियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, कार्डियोलॉजी, नेत्ररोग विभाग, यूरोलॉजी समेत 31 विभागों में 169 पद हैं। इसके अलावा दंत चिकित्सा संकाय से चार विभागों में नौ और आयुर्वेद संकाय के 10 विभाग में 15 पदों पर सीनियर रेजिडेंट की तैनाती होनी है। अब आईएमएस बीएचयू में फार्मों की स्क्रीनिंग के बाद साक्षात्कार की तैयारी तेजी से चल रही है।
विज्ञापन

सीनियर रेजिडेंट पद के लिए आए आवेदनों की स्क्रीनिंग कराई जा चुकी है। अब कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार 22 जुलाई से साक्षात्कार कराए जाएंगे। अगस्त के पहले सप्ताह में ही नए रेजिडेंट की तैनाती भी हो जाएगी।-प्रो. बीआर मित्तल, निदेशक आईएमएस बीएचयू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed