फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IMS BHU Registrar gave notice to Head of Department of Cardiology on warning of hunger strike

Varanasi: बीएचयू में 41 बेड के लिए 11 को अनशन करेंगे प्रोफेसर ओमशंकर, कुलसचिव ने दी नोटिस

Wed, 08 May 2024 02:45 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 08 May 2024 02:45 PM IST
सार

आईएमएस बीएचयू के हृदय रोग के विभागाध्यक्ष प्रो. ओमशंकर को कुलसचिव ने नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा है। नोटिस में कुलसचिव ने प्रो. ओमशंकर पर विश्वविद्यालय के नियमों की अवहेलना का हवाला दिया है।

विज्ञापन
IMS BHU Registrar gave notice to Head of Department of Cardiology on warning of hunger strike
आईएमएस बीएचयू के हृदय विभाग के अध्यक्ष प्रो. ओमशंकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएमएस बीएचयू के हृदय रोग विभाग को आवंटित बेड न मिलने का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। आठ मार्च को आईएमएस निदेशक प्रो. एसएन संखवार, संकाय प्रमुख के लिखित आश्वासन के बाद अनशन स्थगित करने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर विभागाध्यक्ष प्रो. ओमशंकर ने एक बार फिर 11 मई से वीसी आवास के सामने अनशन करने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


उधर, इस मामले को लेकर बीएचयू के कुलसचिव प्रो. एके सिंह ने विभागाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा है। नोटिस में कुलसचिव ने प्रो. ओमशंकर पर वीसी पर टिप्पणी करने और विश्वविद्यालय के नियमों की अवहेलना का हवाला दिया है।
विज्ञापन


बुधवार को विभाग में प्रेस कांफ्रेंस कर प्रो. ओमशंकर ने कहा कि आठ मार्च को निदेशक, संकाय प्रमुख ने मांगो को पूरा करने का जो लिखित आदेश दिया था उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसमें सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में चौथी मंजिल का पूरा और पांचवीं मंजिल का आधा हिस्सा हृदय रोग विभाग को देने का निर्णय भी हो चुका था। इसके बाद भी पिछले दो साल से 41 बेड का डिजिटल लॉक नहीं खुल सका। जिस वजह से करीब 34 हजार मरीज इलाज के बिना रेफर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. ओमशंकर ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मरीजों के हित में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। अब आरपार की लड़ाई होगी। जब तक हमारी मांगों पर लिखित कार्यवाही नहीं हो जाएगी, तब तक अनशन खत्म होने वाला नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed