फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IMS BHU Orbital navigation technology aid in complex surgeries for patients with eye cancer injuries, tumors

आईएमएस बीएचयू: आंखों का कैंसर, चोट, टयूमर वाले मरीजों की जटिल सर्जरी में मददगार होगा आर्बिटल नेविगेशन तकनीक

Thu, 03 Sep 2026 05:36 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 03 Sep 2026 05:36 PM IST
सार

आईएमएस बीएचयू क्षेत्रीय नेत्र संस्थान उत्तर प्रदेश का पहला संस्थान बन गया है। यहां कुलपति ने आर्बिटल नेविगेशन तकनीक का उद्घाटन किया। यह तकनीक आंखों के कैंसर, चोट और ट्यूमर के मरीजों की जटिल सर्जरी में सहायक होगी।

विज्ञापन
IMS BHU Orbital navigation technology aid in complex surgeries for patients with eye cancer injuries, tumors
आईएमएस बीएचयू के क्षेत्रीय नेत्र संस्थान की टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

आईएमएस बीएचयू के क्षेत्रीय नेत्र संस्थान में अब आंखों में चोट, टयूमर और कैंसर वाले मरीजों की जटिल सर्जरी में आर्बिटल नेविगेशन तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इसकी खासियत यह है कि यह तकनीक सर्जरी करने वाले डॉक्टरों के लिए मददगार साबित होगी। इसकी मदद से सर्जरी के दौरान उपकरण सहीं दिशा में काम कर रहा है या नहीं, इसकी भी सटीक जानकारी मिलेगी। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने बृहस्पतिवार को संस्थान पहुंचकर नई सुविधा का उदघाटन किया। ऑपरेशन थिएटर पहुंचकर उन्होंने इस तकनीकी से सर्जरी करने का एक डेमो भी देखा।

विज्ञापन


आर्बिटल नेविगेशन तकनीक शुरू करने वाला आईएमएस बीएचयू का क्षेत्रीय नेत्र संस्थान यूपी का पहला संस्थान बन गया। क्षेत्रीय नेत्र संस्थान के विभागाध्यक्ष प्रो.आरपी मौर्य का कहना है कि आर्बिटल नेविगेशन सिस्टम एक तरह का इमेज गाइडेड नेविगेशन मशीन है। इसकी खासियत यह है कि यह एक सेटेलाइट की तरह सर्जरी के दौरान डॉक्टर को रियल टाइम ट्रैकिंग करने में मददगार साबित होती है। 

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय नेत्र संस्थान के चेयरमैन और नेत्र चोट के विशेषज्ञ प्रो.आरपी मौर्या की अगुवाई में ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जन प्रो.अखिलेश कुमार सिंह, रेडियोलॉजी विभाग से प्रो.आशीष वर्मा ने ओटी में कुलपति प्रो.अजित कुमार चतुर्वेदी के सामने आर्बिटल नेविगेशन सिसटम के कामकाज के बारे में बताया। 

कहा कि जटिल ऑर्बिटल एवं क्रेनियोफेशियल सर्जरी में इसका बेहतर उपयोग होगा। कार्यक्रम के दौरान 41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के अवसर पर नेत्रदाताओं के परिजनों को कुलपति ने सम्मानित किया। कहा कि देश में नेत्रदान करने वाले दाताओं और कॉर्निया प्रत्यारोपण की आवश्यकता वाले मरीजों के बीच अभी भी बहुत बड़ा अंतर है। अंत्येष्टि से पूर्व स्वैच्छिक कॉर्निया दान के संबंध में सामाजिक जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है। 

कुलपति ने कहा कि अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग न केवल रोगियों को बेहतर एवं उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में सहायक होगा, बल्कि चिकित्सा शिक्षा, प्रशिक्षण एवं अनुसंधान को भी मजबूत करेगा। इससे जटिल ऑर्बिटल एवं क्रेनियोफेशियल रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए समग्र एवं उन्नत उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। 

प्रो.आरपी मौर्य ने बताया कि इस सुविधा के शुरू होने से मेडिकल छात्रों, रेजिडेंट्स एवं चिकित्सकों को इमेज-गाइडेड तथा नेविगेशन-असिस्टेड सर्जरी में प्रशिक्षण देने के साथ-साथ क्लिनिकल रिसर्च एवं नवाचार के लिए भी एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगी। इस दौरान आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो.एसएन संखवार, चिकित्सा संकाय प्रमुख प्रो.संजय गुप्ता, बीएचयू अस्पताल के एमएस प्रो.पुनीत कुमार, प्रो.दीपक मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

क्या है आर्बिटन नेविगेशन तकनीक
प्रो.आरपी मौर्य का कहना है कि आर्बिटल नेविगेशन तकनीक सर्जन को ऑपरेशन के दौरान जटिल शारीरिक संरचनाओं की सटीक पहचान, स्थिति निर्धारण एवं वास्तविक समय में नेविगेशन में सहायता प्रदान करेगी। साथ ही उन्नत मेडिकल इमेजिंग को रियल-टाइम सर्जिकल नेविगेशन के साथ एकीकृत करने से जटिल ऑर्बिटल रोगों एवं चोटों के उपचार में सर्जिकल सटीकता, सुरक्षा एवं परिणामों में सुधार होगा। 

यह तकनीक विशेष रूप से ऑर्बिटल ट्यूमर, ऑर्बिटल ट्रॉमा, जटिल क्रेनियोफेशियल चोटों, ऑर्बिटल रिकंस्ट्रक्शन, स्कल-बेस घावों तथा अन्य जटिल ऑर्बिटल स्थितियों के उपचार में उपयोगी होगी। इससे रोगग्रस्त संरचनाओं तथा महत्वपूर्ण शारीरिक संरचनाओं का सटीक स्थानीयकरण, बेहतर प्री-ऑपरेटिव प्लानिंग तथा ऑपरेशन के दौरान सटीक मार्गदर्शन संभव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed