फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IMS BHU Director br mittal resigned who took charge in December 2020

चर्चाओं का बाजार गर्म: आईएमएस बीएचयू के निदेशक ने दिया इस्तीफा, दिसंबर 2020 में संभाला था कार्यभार

Thu, 07 Apr 2022 05:40 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 07 Apr 2022 05:40 PM IST
सार

पीजीआई चंडीगढ़ के न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष रहे प्रो. बीआर मित्तल ने निदेशक का पदभार 15 दिसंबर 2020 को संभाला था।

विज्ञापन
IMS BHU Director br mittal resigned who took charge in December 2020
आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. बीआर मित्तल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. बीआर मित्तल ने विश्वविद्यालय में अपने 15 महीने 20 दिन की सेवा के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कुलपति को भेजे ई मेल में उन्होंने खुद को 18 अप्रैल के पहले कार्यमुक्त करने की सिफारिश भी की है। कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने उनके इस्तीफे को स्वीकार लिया है।
विज्ञापन


इसके बाद आईएमएस में मॉडर्न मेडिसिन फैकल्टी के डीन को कार्यवाहक निदेशक का चार्ज दिया जा सकता है। पीजीआई चंडीगढ़ के न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष रहे प्रो. बीआर मित्तल ने निदेशक का पदभार 15 दिसंबर 2020 को संभाला था। आईएमएस में एम्स जैसी सुविधा दिए जाने के फैसले के बाद वे पहले निदेशक बने थे।
विज्ञापन


प्रो. मित्तल ने बताया कि उन्होंने कुलपति को इस्तीफा भेजा है। अचानक यह कदम क्यों उठाना पड़ा, इस पर प्रो. मित्तल कुछ भी नहीं बोले। आईएमएस निदेशक ने कुलपति को भेजे इस्तीफे में वैसे तो व्यक्तिगत कारण ही लिखा है, लेकिन उनके इस कदम को लेकर बुधवार को आईएमएस के साथ ही पूरे विश्वविद्यालय परिसर में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। कुछ लोग वर्तमान व्यवस्था में कामकाज करने में प्रो. मित्तल के असहज होने की चर्चा करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed