{"_id":"5e9dfbc18ebc3ed5705f094e","slug":"ims-bhu-city-news-vns52125431","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदनपुरा से 30 लोगों के सैंपल भेजे गए बीएचयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदनपुरा से 30 लोगों के सैंपल भेजे गए बीएचयू
विज्ञापन
वाराणसी। मदनपुरा में हैदराबाद के कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों की सोमवार को जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुल 30 लोगों के सैंपल आईएमएस बीएचयू की माइक्रोबायोलॉजी लैब में जांच के लिए भेजे हैं।
हैदराबाद के जिस व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई थी, उससे मिलने वाले सभी लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। बताया जा रहा है कि मदनपुरा क्षेत्र के 40 लोग उसके संपर्क में आए थे। इससे पहले रविवार को 11 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। सोमवार को डॉ. पीयूष राय और डॉ. वाईबी पाठक के नेतृत्व में पहुंची टीम ने लोगों की स्क्रीनिंग कर सैंपल लिए। इस दौरान उनके साथ पुलिस टीम भी मौजूद रही। उधर, हॉट स्पॉट इलाकों से रविवार को जिन 70 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, उसमें सबसे ज्यादा बजरडीहा से 27 लोग शामिल हैं। दो-तीन दिन में इनकी रिपोर्ट आएगी।
हॉट स्पॉट इलाकों के लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार
मदनपुरा, नक्खीघाट, पितरकुंडा समेत जिन हॉट स्पॉट इलाकों के संक्रमित मरीजों के परिजनों और उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, स्वास्थ्य विभाग को उनकी रिपोर्ट का इंतजार है। सोमवार को भी इन इलाकों में लोगों के सैंपल लिए गए। बताते चलें कि शिवपुर, फूलपुर, लोहता, गंगापुर, मदनपुरा, बजरडीहा, पांडेय हवेली और नक्खीघाट में संक्रमित मिले लोगों का इलाज कोविड अस्पताल में चल रहा है। पितरकुंडा का एक मरीज बीएचयू में भर्ती है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि डॉक्टरों की टीम 14 दिन तक परिवार के सभी सदस्यों के मॉनिटरिंग करती रहेगी।